पटना। नीतीश-तेजस्वी सरकार ने जीता विश्वास मत: 160 विधायकों का समर्थन

 BJP का वॉकआउट; नीतीश बोले- ये भाग गए

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बाद बुधवार को विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी सरकार ने बहुमत सिद्ध कर दिया है। सत्ता पक्ष ने वोटिंग की मांग की। जिसका बीजेपी ने विरोध किया। बीजेपी ने कहा कि जब बहुमत पारित हो गया तो वोटिंग क्यों? विरोध में विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया। इसके बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। सरकार को ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी समर्थन किया है। वोटिंग में सत्ता पक्ष को 160 विधायकों का वोट मिला।

इसके पहले भी बीजेपी ने सीएम के भाषण के दौरान ही वॉकआउट किया था। सदन की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने की। फ्लोर टेस्ट पर बहस के दौरान BJP ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा। पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।

इस पर सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ 7 दल हैं। आठवें ने भी समर्थन कर दिया है। सिर्फ आप विपक्ष में हैं।’