PM मोदी का बिहार दौरा आज, सिवान में महागठबंधन के गढ़ में गरजेंगे

PM मोदी का बिहार दौरा आज, सिवान में महागठबंधन के गढ़ में गरजेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को यानी कि आज बिहार दौरे (PM Modi Bihar Visit) पर हैं. महागठबंधन के गढ़ सिवान में वह आज एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. दोपहर 12 बजे वह सिवान पहुंचेंगे. पीएम मोदी का इस साल बिहार का ये चौथा दौरा है. सिवान में पीएम मोदी एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा (PM Modi Siwan Visit) लेंगे और राज्य को करोड़ों रुपये की सौगात भी देंगे. पीएम मोदी का ये कार्यक्रम 1 बजकर 15 मिनट तक चलेगा. जानकारी के मुताबिक, सिवान रैली में पीएम मोदी 10 हजार करोड़ रुपयों के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इतना ही नहीं पीएम पटना से गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे