अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू, उसी के दुश्मन से भारत ने करी बड़ी डील !

अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू, उसी के दुश्मन से भारत ने कर ली 720 मिलियन डॉलर की डील

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन करने वाले कट्टर इस्लामिक मुल्क अजरबैजान को बड़ा झटका लगने वाला है. भारत उसके दुश्मन देश अर्मेनिया को 720 मिलियन डॉलर के हथियारों की खेप भेजने की तैयारी कर रहा है. अजरबैजान और अर्मेनिया के बीच नागोर्नो-काराबाख इलाके पर कब्जे को लेकर करीब चार दशक से विवाद चल रहा है.

इंडियन एयरोस्पेस डिफेंस न्यूज (IADN) की रिपोर्ट के अनुसार अर्नेमिया इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम आकाश-1S के सबसे अपग्रेडेड वर्जन की 15 यूनिट खरीदेगा. भारत की इस डील से तुर्किए के रक्षा विशेषज्ञ टेंशन में आ गए हैं और इसको अजरबैजान के लिए बड़े खतरे के तौर पर देख रहे हैं.