आतंकवाद पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बेशर्म कुबूलनामा !

‘आतंकवाद… हम 30 साल से ये डर्टी काम करते आ रहे’, आतंकवाद पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बेशर्म कुबूलनामा…..जानकारी के अनुसार
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि लश्कर ए तैयबा के अतीत में पाकिस्तान के साथ कुछ लिंक मिले हैं.

हालांकि उन्होंने कहा कि अब ये आतंकी संगठन खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ लश्कर का लिंक मिलने का ये मतलब नहीं है कि हम इसको मदद करते हैं.  एक पाकिस्तानी  न्यूज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग 30 साल से इस गंदे काम को अमेरिका के लिए करते आ रहे हैं.