आइपीएल 2022 के लिएं रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी, धोनी घाटे के साथ 12 करोड़ में……..

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 2022 सेशन के लिए रिटेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस बार कई दिग्गज खिलाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है तो कई उभरते खिलाड़ियों की चांदी रही है। भरतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग ने अपनी टीम के लिए रिटेन तो किया है लेकिन उन्हें 12 करोड़  राशि पर चुना गया है। हालांकि महेन्द्र सिंह धोनी ने पहले इस बात का एलान किया था कि अगर वे टी 20 से सन्यास लेंगे तो चेन्नई सुपर किंग के साथ ही चेन्नई के स्टेडियम के ही अंतिम मैच खेलेंगे। रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा व दिल्ली केपिटल के कप्तान ऋषभ पंत को 15-15 करोड़ की जगह इस बार 16-16 करोड़ मिलेंगे।  चेन्नई सुपर किंग के रविन्द्र जडेजा को सात करोड़ की जगह अब 16 करोड़ मिलेंगे।  इधर पिछले टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलानेवाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को 12 करोड़ ही मिल रहे हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर बंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को15 करोड़ मिलेंगे।

खिलड़ियों की लिस्ट जिन्हें राशि मिलेगी

  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़)
  • दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़)
  • चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (16 करोड़)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़)
  • सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़)
  • राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़)
  • चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़)
  • मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह (12 करोड़)
  • पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़)

 

इस बार रिटेंशन के बाद की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स- रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली
कोलकाता नाइट राइडर्स- सुनील नरेन, आंद्रे रसल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमनसन
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल
दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत, पृथ्वी साव, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्त्जे
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन

फ्रैंचाइजी ने अभी तक अपनी लिस्ट फाइनल नहीं की है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक उन्हें अपने द्वारा रीटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल करनी है। 2022 का आईपीएल 10 टीमों का होगा। टीमों का स्लैब 90 करोड़ रुपये का होगा। इसके साथ ही कई रीटेंशन स्लैब भी हैं।मौजूदा फ्रैंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रीटेन कर सकती हैं। वहीं दो नई फ्रैंचाइजी- जिनके नाम अभी तक तय नहीं हुए हैं- लखनऊ और अहमदाबाद, दोनों पूल से अधिकतम तीन खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। लेकिन इसके लिए पहली आठ टीमों को अपनी रिटेंशन फाइनल करनी होगी।

  • अगर फ्रैंचाइजी 4 खिलाड़ियों को रीटेन करते हैं तो उनके पर्स से 42 करोड़ रुपये कट जाएंगे। अगर वे तीन खिलाड़ियों को रीटेन करते हैं तो उनके पर्स से 33 करोड़ रुपये कटेंगे। वहीं दो खिलाड़ियों को रीटेन करने पर 24 करोड़ और एक खिलाड़ी को रीटेन करने पर उनके पर्स से 14 करोड़ रुपये कटेंगे।
  • अनकैप्टड खिलाड़ी को रीटेन करने पर चार करोड़ रुपये कटेंगे।
  • हर टीम अधिकतम चार खिलाड़ियों (अधिकतम तीन भारतीय, अधिकतम 2 विदेशी और अधिकतम दो अनकैप्टड भारतीय) को रीटेन कर सकती है।
  • नई टीमें अधिकतम तीन खिलाड़ी (अधिकतम दो भारतीय, अधिकतम एक विदेशी और अधिकमत एक अनकैप्टड भारतीय) को चुन सकती हैं। लेकिन रीटेंशन पिक पूरे होने के बाद।
  • अधिक कोई टीम किसी खिलाड़ी को रीटेंशन स्लैब से अधिक पैसा देती है तो, उसके पर्स से अधिक पैसा काटा जाएगा।