MHA: ‘मीडिया चैनल्स हवाई हमले का सायरन इस्तेमाल न करें’

MHA: ‘मीडिया चैनल्स हवाई हमले का सायरन इस्तेमाल न करें’, पाकिस्तान से तनाव के बीच गृह मंत्रालय का निर्देश

भारत पाकिस्तान संघर्ष के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनल्स को अपने कार्यक्रमों में सिविल डिफेंस हवाई हमले के सायरन का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है। गृह मंत्रालय के तहत डायरेक्ट्रेट जनरल, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस और होम गार्ड्स ने यह एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि सिविल डिफेंस एक्ट, 1968 की धारा 3(1) के तहत सभी मीडिया चैनल्स से ये अपील की जाती है कि सिविल डिफेंस एयर रेड सायरन के इस्तेमाल से बचें और सिर्फ लोगों को जागरुक करने के लिए ही इसका इस्तेमाल करें।