मुख्य समाचार- रविवार, 26 अक्टूबर 2025

रविवार, 26 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

🔸US: ‘एंटी-टैरिफ’ विज्ञापन पर आगबूबला ट्रंप, कनाडा पर नया आर्थिक प्रहार, 10% अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का एलान.

🔸बिहार चुनाव: जेडीयू का बागियों पर एक्शन… पूर्व मंत्री-विधायक समेत 11 नेता पार्टी से निष्कासित.

🔸MGB में होगा मुस्लिम डिप्टी CM? तेजस्वी ने किया इशारा;‘फ्रेंडली फाइट’ पर भी बोले.

🔸दावा-असम सरकार ने 6 साल सिर्फ 26 बांग्लादेशी वापस भेजे:विपक्ष का आरोप- यहां भारतीय ही बांग्लादेशी घोषित; नो मेंस लैंड में रह रहे 676 परिवार.

🔸पाकिस्तान ने एयरस्पेस 2 दिन के लिए बंद किया:गुजरात-राजस्थान के सटें इलाकों में उड़ानों पर रोक; इसे भारत के सैन्य अभ्यास से जोड़ा जा रहा.

🔸​​​केदारनाथ में 14 लाख श्रद्धालु 21 KM पैदल चलकर पहुंचे:82 हजार हेलिकॉप्टर से, 2013 की आपदा के बाद दूसरी बना रिकॉर्ड.

🔸समझौता नहीं तो खुली जंग होगी! पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की अफगानिस्तान को दी गीदड़भभकी.

🔸राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 67 RAS अधिकारियों के तबादले, 30 SDM बदले; गजेंद्र सिंह राठौड़ बने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव

🔸विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 702 अरब डॉलर हुआ, गोल्ड रिजर्व भी 6 अरब डॉलर बढ़ा.

🔸​नहीं रहे अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको गुदगुदाने वाले सतीश शाह, किडनी फेल होने से हुआ निधन.

🔸​​प्रिंट मीडिया की विज्ञापन दरों में 26% बढ़ोतरी कर सकती है सरकार, 15 नवंबर को अधिसूचना होगी जारी.

🔸​​​​​आज से आस्था का महापर्व छठ आरंभ: पीएम मोदी की शुभकामनाएं: कहा- सादगी और संयम का प्रतीक है यह विराट उत्सव.

🔸दीवाली- छठ में 13 हजार ट्रेनों से सवा करोड़ लोगो ने की यात्रा, कांग्रेस ने हाउसफुल ट्रेनों को बताया मजदूर एक्सप्रेस.

🔸​​​​​​​तेलंगाना सरकार ने कुरनूल बस हादसे में मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की.

🔸FATF ने पाकिस्तान को चेतावनी दी: ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर होना मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग में छूट नहीं देता.

🔸​​​​​Bihar Elections : तेजस्वी बने CM तो वक्फ बिल फाड़ देंगे, राजद नेता के बयान से सियासत में हंगामा.

🔸राममंदिर का फैसला रद्द कराने पहुंचे वकील को कोर्ट ने दिया 6 लाख का झटका लगाया जुर्माना.

🔸इंदौर छेड़छाड़ कांड: आरोपी अकील शेख पर 10 केस, मोस्ट वांटेड निकला दरिंदा.

🔹​IND vs AUS : रोहित का शतक, कोहली का अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया से जीता तीसरा वनडे, सीरीज 1-2 से हारी.