वर्ल्ड कप फाइनल: फ्लाइट-टिकट के दाम 6 गुना बढ़े, होटल रूम ₹2 लाख !
- By rakesh --
- 18 Nov 2023 --
- comments are disable
अहमदाबाद फ्लाइट-टिकट के दाम 6 गुना बढ़े: वर्ल्ड कप फाइनल के कारण 30 हजार पहुंचा किराया, होटल रूम ₹2 लाख में मिल रहा
ICC वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल से एक दिन पहले (18 नवंबर) अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के वनवे टिकट की कीमत 6-7 गुना तक बढ़ गई है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों से अहमदाबाद का किराया 30,000 से ज्यादा हो गया है। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल दोपहर 2 बजे से खेला जाना है।
मैच के चलते ही इंडिगो शनिवार को बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए छह डायरेक्ट फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है। सुबह की टिकटों की कीमतें 30,999 रुपए से शुरू हैं। आम दिनों में बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाली वन-वे फ्लाइट की एक टिकट की शुरुआती कीमत 5,700 रुपए रहती है। वहीं अहमदाबाद में लग्जरी होटल का एक रात का किराया 2 लाख रुपए तक पहुंच गया है।
32,999 रुपए में मिला बेंगलुरु-अहमदाबाद का टिकट
एक ई-कॉमर्स फर्म के मैनेजर 31 साल के मधु प्रसाद ने TOI को बताया कि उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने जाने के लिए शनिवार रात 9:00 बजे का बेंगलुरु से अहमदाबाद का इंडिगो का फ्लाइट टिकट बुक किया है। उन्हें यह टिकट 32,999 रुपए में मिला है। इनके अलावा और भी कई लोगों ने महंगे टिकट बुक कराए हैं।
- 2007 cricket world cup final
- 2007 world cup final
- Cricket
- cricket highlights
- cricket videos
- cricket world cup
- cricket world cup 2019
- cricket world cup final
- cricket world cup final 2019 live
- cricket world cup final live
- cricket world cup final reaction
- cricket world cup final super over
- cricket world cup winners list
- england win cricket world cup
- icc cricket world cup
- icc cricket world cup 2019
- icc t20 world cup final
- world cup
- world cup final