अमेरिका का बड़ा दावा- ‘भारत हमारे साथ ट्रेड टॉक में सबसे आगे’
- By rakesh --
- 10 Apr 2025 --
- comments are disable
US Tariff: चीन पर टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका का बड़ा दावा- ‘भारत हमारे साथ ट्रेड टॉक में सबसे आगे’
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार (9 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो हमारे साथ टैरिफ पर बात करने लिए सबसे आगे है. उन्होंने चीन पर लगाए गए 125 फीसदी टैरिफ पर कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि चीन ग्लोबल मार्केट में गलत तरीके से बिजनेस कर रहा है. चीन की अर्थव्यवस्था असंतुलन पैदा कर रही है. यह टैरिफ सिर्फ चीन के लिए नहीं है, बल्कि उन देशों के लिए भी है जो व्यापार नियमों का उल्लंघन करते हैं।
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के कदम से चीन जैसे देशों पर सबका ध्यान जाएगा जो, ग्लोबल इकॉनोमी में असंतुलन पैदा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ घोषणाओं के बीच व्यापार मुद्दे को लेकर हमारी मुख्य बातचीत भारत, जापान और साउथ कोरिया के साथ हो रही है, ये सभी चीन के पड़ोसी हैं. हम उन सभी देशों से टैरिफ के मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, जो आगे आकर अपना प्रस्ताव रखेंगे, उन्हें हम पुरस्कार भी देंगे. हम उनके लिए पहले से लागू किए गए टैरिफ को घटाकर 10 प्रतिशत करने पर विचार कर रहे हैं।
- auto tariffs
- china tariffs
- donald trump
- donald trump tariffs
- tariff trump
- tariffs
- tariffs trump
- Trump
- trump news
- trump steel tariffs
- trump tariff
- trump tariff india
- trump tariff news
- trump tariff plan
- trump tariff threat
- trump tariff war
- trump tariffs
- trump tariffs canada
- trump tariffs explained
- trump tariffs india
- trump tariffs latest news
- trump tariffs live
- trump tariffs news
- trump tariffs on india
- trump trade tariffs