ऋषि सुनक ने पाकिस्तान पर हवाई हमलों को सही ठहराया

ऋषि सुनक ने पाकिस्तान पर हवाई हमलों को सही ठहराया, कही ये बात

पाकिस्तान पर भारत के हवाई हमलों को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सही ठहराया है. ऋषि सुनक का कहना है कि, “भारत ने जो आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया, वह सही था.”

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “किसी भी देश को अपने ख़िलाफ़ होने वाले आतंकवादी हमलों को स्वीकार नहीं करना चाहिए, ख़ासकर जब दूसरे देश से नियंत्रित ज़मीन से वो हुआ हो.”

उन्होंने लिखा, “भारत ने जो आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया, वह सही था. आतंकवादियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा सकती.”