जेपी एसोसिएट्स पर ईडी की दबिश, 12,000 करोड़ की गड़बड़ी का मामला !

ED Action: जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 12,000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी से जुड़ा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को जेपी इंफ्राटेक, जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड और अन्य से संबंधित पीएमएलए मामले में तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई कथित तौर पर घर खरीदारों और निवेशकों के साथ लगभग 12000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी और डायवर्जन करने के आरोपों के बाद की गई है। यह तलाशी दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर की जा रही है, जिसमें जेपी एसोसिएट्स और उसकी संबद्ध कंपनियां गौरसंस, गुलशन, महावीर और सुरक्षा रियल्टी शामिल हैं।

ईडी की टीमें जेपी, गौड़ गुलशन बिल्डर व सुरक्षा रियलिटी के ठिकाने व दस्तावेज खंगाल रही हैं। सेक्टर 128 में जेपी बिल्डर के मार्केटिंग ऑफिस पर एक टीम पहुंची हुई है। यहां पर दस्तावेज व कंप्यूटर खंगाले जा रहे हैं। मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। सिर्फ़ उन्हीं लोगों को आने जाने दिया जा रहा है जिनको टीम बुला रही है।