भारत का क़रारा जवाब, भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले को किया नाकाम
- By rakesh --
- 08 May 2025 --
- comments are disable
भारत ने पाकिस्तान को दिया क़रारा जवाब, 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश को किया नाकाम
कल देर रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफे़ेंस सिस्टम द्वारा नाकाम कर दिया गया, इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं
पाकिस्तान द्वारा इन ठिकानों को निशाना बनाने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफ़ेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया गया
नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी में तीन महिलाओं और पांच बच्चों समेत सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई, भारत को पाकिस्तान की ओर से दागे जा रहे मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा