40 दिन बाद अमेरिका ईरान के बीच युद्ध पर दो हफ्ते का सीजफायर !

अमेरिका ईरान के बीच युद्ध पर दो हफ्ते का सीजफायर, इजरायल ने भी की सीजफायर की पुष्टि,

15 दिन तक होमुर्ज फ्री, ट्रंप ने कहा ईरान की दस शर्तों पर चर्चा करेंगे

40 दिनों से चल रहे युद्ध पर अमेरिका व इजरायल द्वारा 15 दिनों  तक सीजफायर पर बनी सहमति… खुलेगा होमुर्ज..खत्म होगी तेल गैस की किल्लत, बढ़ेगा बाजार अमेरिका व ईरान दोनों ने की अपनी अपनी जीत की दावेदारी…

जब आप सो रहे थे, उस दौरान अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए

* 12:46 AM पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ट्रंप और ईरान से 2 हफ्ते के लिए वॉर रोक देने का अनुरोध किया. इसे लेकर ट्वीट किया.

* 4:02 AM पर ट्रंप ने पोस्ट किया कि – ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बातचीत के बाद मैं आज रात ईरान पर हमला रोक रहा हूं.

ईरान Strait of Hormuz को खोलने को तैयार हो गया है, इसलिए मैं दो सप्ताह के लिए हमले को रोक रहा हूं. यह दोतरफा सीजफायर होगा!’

* 4:41 AM पर ईरान के विदेश मंत्री ने ट्वीट कर बयान जारी किया कि – इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर से, मैं क्षेत्र में युद्ध को समाप्त करने के अथक प्रयासों के लिए अपने प्रिय भाइयों महामहिम पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शरीफ और महामहिम फील्ड मार्शल मुनीर के प्रति आभार और सराहना व्यक्त करता हूं.

मैं ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से घोषणा करता हूं: यदि ईरान के खिलाफ हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं अपने रक्षात्मक अभियान बंद कर देंगी.

दो सप्ताह की अवधि के लिए, ईरान के सशस्त्र बलों के साथ समन्वय के साथ Strait of Hormuz को पार किया जा सकता है.

* 5:20 AM पर वॉर रुकवाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि – अत्यंत विनम्रता के साथ, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ईरान और अमेरिका तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं.

मैं इस बुद्धिमान पहल का हार्दिक स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं.

अब बातचीत के आधार पर एक निर्णायक समझौते के लिए शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को दोनों देश के प्रतिनिधिमंडलों को इस्लामाबाद में आमंत्रित करता हूं.

 

दोनों पक्षों ने उल्लेखनीय ज्ञान और समझ का प्रदर्शन किया है और शांति और स्थिरता के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में रचनात्मक रूप से लगे हुए हैं.

हमें पूरी उम्मीद है कि ‘इस्लामाबाद वार्ता’ स्थायी शांति हासिल करने में सफल होगी और आने वाले दिनों में और अच्छी खबर निकलकर आएगी.

: क्रूड की क़ीमत 13 डॉलर नीचे आ गई है । आशा है अब पूरे संसार में अमन और शांति क़ायम रहेगी ।