टैरिफ के खिलाफ बोलने वालों को ट्रंप ने बताया ‘बेवकूफ’ !
- By rakesh --
- 10 Nov 2025 --
- comments are disable
टैरिफ के खिलाफ बोलने वालों को ट्रंप ने बताया ‘बेवकूफ’, कर दिया ऐसा ऐलान, जिससे हर अमेरिकी हो जाएगा मालामाल!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि जल्द ही अमेरिका के हर नागरिक (अमीरों को छोड़कर) को $2,000 का भुगतान किया जाएगा. यह राशि उनके प्रशासन द्वारा वसूले गए टैरिफ रेवेन्यू से दी जाएगी।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, “जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे मूर्ख हैं!” उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश बना, जहां मुद्रास्फीति बेहद कम थी और शेयर बाजार ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ट्रिलियंस डॉलर की कमाई टैरिफ से कर रहा है, जिसे न केवल $37 ट्रिलियन के नेशनल डेब्ट को घटाने में लगाया जाएगा, बल्कि आम नागरिकों के बीच डिविडेंड के रूप में वितरित भी किया जाएगा. उनके मुताबिक, हर अमेरिकी (हाई-इनकम ग्रुप को छोड़कर) को जल्द ही कम से कम $2,000 की रकम मिलेगी।
उन्होंने अपनी पोस्ट में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. ट्रंप ने लिखा, “401K (रिटायरमेंट सेविंग्स) अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं. देशभर में नए प्लांट्स और फैक्ट्रियां बन रही हैं.” हालांकि, ट्रंप ने इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया या समयसीमा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
अमेरिका में शटडाउन ख़त्म होने के आसार, डोनाल्ड ट्रंप ने ये बताया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश में सरकार का शटडाउन जल्दी ही ख़त्म हो जाएगा। इस बारे में दो लोगों के हवाले से ख़बर छापे जाने के बाद ट्रंप ने ये प्रतिक्रिया दी। इन लोगों ने बताया कि सीनेट में आठ डेमोक्रेटिक सेंट्रिस्ट सांसदों और रिपब्लिकन नेताओं के बीच बातचीत के बाद शटडाउन ख़त्म होने के आसार बढ़ गए हैं। बातचीत के बारे में कहा गया है कि सौदेबाजी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से शुरू की गई अफोर्डेबल केयर सब्सिडी को समर्थन देने की शर्त पर हुई।
- court challenge trump tariffs
- donald trump tariffs
- tariff checks
- tariff policy
- tariff revenue
- tariffs
- Trump
- trump 2025
- trump administration tariffs
- trump news
- trump tariff
- trump tariff policy
- trump tariff war
- trump tariffs
- trump tariffs news
- trump tariffs ruling
- trump tariffs supreme court hearing
- trump tariffs us supreme court
- trump trade war
- trump's tariff emergency powers
- trump's tariffs
- us scotus trump tariffs ap explains (cr)
- us supreme court trump tariffs
- us trump tariffs (cr)