भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई

ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। ये जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस धमाके में 516 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट बंदर अब्बास शहर के रजई बंदरगाह पर हुआ है।
मामले में ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि शनिवार का विस्फोट सिना कंटेनर यार्ड में हुआ, जो बंदरगाह और समुद्री संगठन से जुड़ा हुआ है। वहीं ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण में लापरवाही की बात सामने आ रही है।
रजई बंदरगाह पर हुए इस भीषण धमाके के कारण कई किलोमीटर दूर तक घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और घरों-ऑफिसों को काफी नुकसान पहुंचा है।