उपचुनाव : 5 में से 2 सीटों पर AAP को मिली जीत
- By rakesh --
- 23 Jun 2025 --
- comments are disable
उपचुनाव : 5 में से 2 सीटों पर AAP को मिली जीत, कांग्रेस, टीएमसी और बीजेपी ने एक-एक सीटों पर मारी बाजी
4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गणना का कार्य जारी है. 5 में से 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है. वहीं कांग्रेस, बीजेपी, और टीएमसी को एक-एक सीट पर जीत मिली है. गुजरात के कडी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा चुनाव जीत गए हैं . वहीं विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया चुनाव जीत गए हैं. केरल के नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने माकपा के उम्मीदवार को हरा कर एक बार फिर सीट बरकरार रखा है. बंगाल की कलीगंज सीट से टीएमसी के उम्मीदवार अलीफा अहमद को बीजेपी के प्रत्याशी के खिलाफ निर्णायक बढ़त मिल गई है. पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं.
- assembly bypoll
- assembly bypoll result 2025
- assembly bypolls result
- bypoll 2025
- bypoll election analysis
- bypoll election results
- bypoll results
- bypoll results 2025
- bypoll results 2025 news
- bypolls
- gujarat assembly bypolls
- kaliganj bypoll 2025
- kaliganj bypoll result 2025
- kaliganj bypoll results
- kerala assembly bypolls
- ludhiana bypoll
- ludhiana west bypoll
- punjab assembly bypolls
- wb bypoll election 2025 live
- west bengal assembly bypolls