ट्रंप-मुनीर के लंच पर भड़का ईरान, पाकिस्तान को दे डाली वॉर्निंग

ट्रंप-मुनीर के लंच पर भड़का ईरान, पाकिस्तान को दे डाली वॉर्निंग

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच, ईरान ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान को चेतावनी दी है. नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के उप मिशन प्रमुख जावेद हुसैनी ने शुक्रवार को कहा कि अगर इस संघर्ष में कोई तीसरा पक्ष शामिल हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान हमारे साथ खड़ा रहेगा. पाकिस्तान को समझना होगा कि अगर इजरायल को आज नहीं रोका गया तो आगे कई और देश हमला झेलेगा.

ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने हाल ही में असीम मुनीर की अमेरिका यात्रा को नोट किया है. कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने ईरान का दौरा कर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई से मुलाकात की थी और अब वे डोनाल्ड ट्रंप से भी मिले हैं. सोशल मीडिया पर इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान, जो ईरान का पड़ोसी देश है, वास्तव में किस पक्ष में खड़ा है-तेहरान या वॉशिंगटन?
हुसैनी ने भारत को लेकर किसी प्रकार की नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि “तेहरान को भारत से भविष्य में और बेहतर समझ और सहयोग की उम्मीद है.”