शुक्रवार, 15 मई 2026 – देश-विदेश की प्रमुख खबरें जो आरके लिए जरुरी है 

शुक्रवार, 15 मई 2026 
देश-विदेश की प्रमुख खबरे जो आरके लिए जरुरी है 

🔶2 घंटे चली बैठक में जिनपिंग की ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी; ताइवान पर गलती मत करना, Trump बोले- “आप जैसे महान नेता का मित्र होना सम्मान की बात है.

*अदाणी के खिलाफ जल्द धोखाधड़ी का मामला वापस ले सकते हैं अमेरिकी अधिकारी.

🔶UP में महाविनाश की आंधी: 104 लोगों की मौत से दहल उठा प्रदेश, CM योगी ने संभाली कमान- अधिकारियों को जल्द राहत के निर्देश.

🔶’अरविंद केजरीवाल मुझे डरा नहीं सकते’ : हाई कोर्ट ने अवमानना ​​की कार्रवाई की शुरू.

🔶भारत विरोधी बयानों पर बांग्लादेश सरकार का ब्रेक; कहा-“भाजपा राज में मुस्लिमों पर जुल्म के आरोप झूठे, जमात सबूत तो दे”

🔶होर्मुज के पास इंडियन जहाज पर मिसाइल हमला, भारत बोला- ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं.

🔶बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया:असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक.

🔶एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत:शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे; UP-बिहार के हैं मजदूर, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, 4 पर FIR.

🔶वीडी सतीशन केरलम के CM होंगे:चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान; 18 मई को शपथ लेंगे.

🔶केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को:पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, बचत पर चर्चा हो सकती है.

🔶​​NEET पेपर लीक,शिक्षा मंत्री को अहमदाबाद में काले झंडे दिखाए:राजस्थान पुलिस बोली- गेस पेपर 1000 छात्रों तक पहुंचा, अब तक 7 गिरफ्तार.

* राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के जांचके आदेश, कर्नाटक के विग्नेश शिशिर ने दायर की है याचिका.

🔶​​​सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल:जब सरकार को ही फैसला लेना है, फिर कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों.

🔶​​उदयनिधि बोले- हम भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं:लोग मंदिरों में जाएं; सनातन खत्म का मतलब, भेदभाव वाली सोच का अंत.

🔶ED ने कोलकाता पुलिस के DCP को गिरफ्तार किया:जांच में पेश न होने का आरोप; TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर.

🔶AIADMK में फूट, पलानीस्वामी-षणमुगम गुट में बंटी पार्टी:CM विजय को सपोर्ट देने वालों को हटाया; हिंसा रोकने चेन्नई ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात.

🔶ममता काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं:चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ चोर-भतीजा चोर के नारे लगे.

🔶अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद… BRICS बैठक में इजरायल-US पर भड़के अराघची, बोले- झुकेगा नहीं.

🔶​व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे.

🔶​’हमलावरों को दी पनाह’: ईरान ने UAE पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ये मददगार नहीं बल्कि खुद एक हमलावर.

🔶4 साल के रुद्र ने 65 सेकंड में ग्रहों को पहचान कर किया सभी को हैरान, ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज.

🔶दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड… बस ड्राइवर और हेल्पर ने महिला से किया गैंगरेप, पैदल घर जाते समय बस में खींचा.

🔶राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : मातृभाषा शिक्षा राजस्थानी को मिला नया आधार.

🔷तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल; 200 बनाकर हारी PBKS.

🔷वैभव सूर्यवंशी की भारतीय ‘ए’ टीम में एंट्री, श्रीलंका ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएंगे 15 वर्षीय बल्लेबाज.