अमेरिका को टैलेंटेड लोगों की जरूरत’, 2 महीने में ही पलट गए ट्रंप !

अमेरिका को टैलेंटेड लोगों की जरूरत’, 2 महीने में ही पलट गए ट्रंप
H-1B का राष्ट्रपति ने खुद किया बचाव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 महीने से कम समय में ही सीधे रास्ते पर लौट आए हैं। जिस H-1B वीजा प्रोग्राम की वह चीख-चीखकर आलोचना किया करते थे। यहां तक कि सितंबर में उन्होंने इस वीजा की फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) कर दी थी। उसी H-1B वीजा प्रोग्राम का ट्रंप बचाव करते हुए नजर आए हैं। हैरानी वाली बात ये है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद कहा है कि अमेरिका को टैलेंटेड लोगों की जरूरत है। इस काम में H-1B वीजा ही देश की मदद करेगा।

ट्रंप ने यह टिप्पणी Fox News की पत्रकार लौरा इन्ग्राहम को दिए एक इंटरव्यू में की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कई जटिल क्षेत्रों- जैसे मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस के लिए ऐसे विशेषज्ञों की जरूरत होती है, जिन्हें घरेलू स्तर पर तुरंत तैयार नहीं किया जा सकता।

ट्रंप ने कहा कि हमें देश में प्रतिभा लानी ही होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका के पास पर्याप्त टैलेंट नहीं है, तो उन्होंने स्पष्ट कहा- नहीं, हमारे पास नहीं है… हमारे पास कुछ स्पेशल टैलेंट नहीं हैं, और लोगों को उन्हें सीखना पड़ता है।