अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’,

ट्रंप की बड़ी जीत… अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेजा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स कटौती पैकेज ने गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस में अपनी अंतिम बाधा पार कर ली। रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने टैक्स कटौती और व्यय विधेयक को मामूली अंतर से मंजूरी दे दी तथा इसे हस्ताक्षर करने के लिए ट्रंप के पास भेज दिया। ट्रंप द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा।
Big Beautiful Bill क्या है?
यह बिल बहुत अहम है क्योंकि इसमें लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर की टैक्स छूट शामिल है. यह बच्चों पर मिलने वाले टैक्स क्रेडिट को $2,000 से बढ़ाकर $2,200 कर देगा. हालांकि, कम आय वाले लाखों परिवारों को इसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा.
हालांकि, कम आय वाले लाखों परिवारों को इसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा. बिल में कुछ नई टैक्स छूटें अस्थायी रूप से जोड़ी गई हैं, जैसे टिप, ओवरटाइम और ऑटो लोन पर छूट. इसके अलावा, 75,000 डॉलर सालाना से कम कमाने वाले बुजुर्गों को $6,000 की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलेगी. यह ट्रंप के उस वादे की ओर इशारा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स खत्म करेंगे.

सीनेट से पास हुए ‘बिग ब्यूटीफुल’ बिल के अंतिम रूप में कई क्लीन एनर्जी से जुड़ी टैक्स छूटों को खत्म कर दिया गया है, जो 2022 के इंफ्लेशन रिडक्शन एक्ट के तहत शुरू की गई थीं. अब इस बिल के बाद इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने, घर में चार्जिंग स्टेशन लगाने या घर में ऊर्जा बचाने वाले बदलाव (जैसे अच्छी इंसुलेशन या हीटिंग-कूलिंग सिस्टम) करने पर मिलने वाली छूटें बंद हो जाएंगी.