भाषा विवाद के बीच पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर कसा तंज

उस समय कहां चला जाता है तमिल पर गर्व?’, भाषा विवाद के बीच पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज तमिलनाडु में रामनाथपुरम में न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने तमिलनाडु की विकास बात की।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की डीएमके सरकार और सीएम एमके स्टालिन पर तंज कसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग बिना किसी वजह के रोते रहते हैं। वहीं, भाषा विवाद को लेकर भी पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर तंज कसा।