गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

🔸नेतन्याहू का कड़ा रुख: अमेरिका का गुलाम देश नहीं, सुरक्षा का फैसला खुद करेंगे.

* ट्रंप के सुर बदले, कहा रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा भारत, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दीपावली और मोदी को फोन पर दी बधाई.

🔸होने वाला कुछ बड़ा खतरनाक ! ट्रंप के बयान बाद गुस्से में पुतिन, रूसी परमाणु बलों को युद्धाभ्यास के निर्देश.

🔸हर मुश्किल में नेपाल को भारत का सहारा, PM मोदी ने अब 81 स्कूल बसें की भेंट.

🔸कफ सिरप पीने के बाद महिला की मौत! 2 ढक्कन पीते ही बिगड़ी तबीयत.

🔸Gold Silver Price: MCX पर गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट; सोना एक झटके में ₹7200 सस्ता, चांदी भी पड़ गई फीकी.

🔸​​ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंसा, बाल-बाल बची जान.

🔸सशस्त्र बलों के लिए तीव्र गति की छह गश्ती नौकाएं खरीदेगी सरकार, तस्करी रोकने और सीमा निगरानी में होगा इस्तेमाल.

🔸महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी:लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, सब साफ हो जाएगा.

🔸जिंदगी की कीमत 8 रुपए, कमीशन के लिए लिखी कोल्ड्रिफ:सिरप लिखने के लिए डॉ. सोनी को मिलता था कमीशन; इसी से हुईं 26 मौत.

🔸​भास्कर अपडेट्स:EC की देशभर में SIR कराने की तैयारी, राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की.

🔸​​​इमरान ख़ान ने जेल से साधा निशाना : आसिम मुनीर ने पाकिस्तान को हार्ड स्टेट बना दिया.

🔸​​​​​नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि, रक्षा मंत्री ने लगाए सितारे.

🔸असम सरकार अगले विधानसभा सत्र में लव जिहाद और बहुविवाह पर विधेयक पेश करेगी.

🔸​​​​​​​बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर मतभेद के कारण ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल 11 सीट पर आमने-सामने.

🔸6G की छलांग लगाएगा भारत, ब्रिटेन के साथ कनेक्टिविटी और इनोवेशन सेंटर शुरू करने के लिए मिलाया हाथ.

🔸​​​​​’चुनाव से पहले ही खत्म हो चुका है बिहार का चुनाव’, AAP सांसद संजय सिंह का बयान.

🔸लालू-तेजस्वी का स्टार प्रचारक भाजपा में शामिल, अनिल सहनी ने छोड़ दी आरजेडी.

🔸पूर्व CM उमा भारती ने किया बड़ा ऐलान — “2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी”

🔹​एडिलेड में आज सीरीज बचाने उतरेगी भारतीय टीम, पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता.

* महिला वनडे विश्व कप में भारत का सामना न्यूजीलैंड से, हरमन की टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला.