अमेरिका में बच्चों का पालन-पोषण करना महंगा हो गया है। ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के एक आकलन के अनुसार, एक बच्चे की परवरिश की

अमेरिका में महंगाई:अमेरिका में बच्चों का पालन-पोषण करना और महंगा

17 साल तक बच्चा पालने का खर्च 6.40 करोड़

अमेरिका में बच्चों का पालन-पोषण करना महंगा हो गया है। ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन के एक आकलन के अनुसार, एक बच्चे की परवरिश की लागत करीब 8 लाख डॉलर यानी 6.40 करोड़ रुपए हो गई है। यदि इसमें से कॉलेज की पढ़ाई के दौरान लगने वाला पैसा काट दिया जाए तो एक बच्चे को पालने की लागत 3.10 लाख डॉलर यानी 2.48 करोड़ रुपए है।

यह लागत साल 2017 के मुकाबले करीब 64 लाख बढ़ गई है। ये लागत सिर्फ तभी है, जब बच्चे को केवल 17 साल तक पाला जाए। ये आकलन केवल मध्यम आय वाले परिवारों के लिए है और माता पिता दोनों कमा रहे हैं। अमेरिका में आमतौर पर 4 साल तक कॉलेज की पढ़ाई होती है। इसके लिए एक परिवार को 5 लाख डॉलर यानी 4 करोड़ रु. खर्च करने पड़ते हैं।

बिना पढ़ाई बच्चे को पालने का खर्च

एक बच्चे को कॉलेज की पढ़ाई न करवाई जाए तो उसे पालने में 4 करोड़ कम लगते हैं। 2021 की अमेरिकी जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में औसत घरेलू आय 67,521 डॉलर यानी 53.92 लाख रु. थी, जो 2019 के औसत आय से 2 लाख रु. कम थी।
2020 में गरीबी दर 11.4% थी, इसमें 2019 के मुकाबले 1% की वृद्धि हुई।