डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को तेल की कीमत को लेकर सख्त चेतावनी दी

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को तेल की कीमत को लेकर सख्त चेतावनी दी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘सभी तेल के दामों को नीचे रखो। मैं देख रहा हूं। आप दुश्मन के हाथों में खेल रहे हो। ऐसा मत करे।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘ऊर्जा विभाग से कह रहा हूं- तेल निकालो और अभी के अभी निकालो। मैं बिल्कुल गंभीर हूं- अभी करो!’ ट्रंप पहले भी अमेरिकी तेल उत्पादन बढ़ाने और विदेशी तेल पर निर्भरता घटाने की मांग करते रहे हैं।