विजयादशमी पर मोरहाबादी में धूं-धूं कर जला रावण !
- By rakesh --
- 21 Oct 2026 --
- comments are disable
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज विजयादशमी के पावन अवसर पर राँची के मोरहाबादी एवं अरगोड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर उन्होंने समस्त राज्यवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सबको अपने जीवन में सत्य, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि हमारा देश आज निरंतर प्रगति करते हुए विश्व के प्रमुख एवं सशक्त देशों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है और वैश्विक स्तर पर हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। उन्होंने कामना की कि हमारा झारखण्ड विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अहम पहचान बनाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्होंने राज्यवासियों से एकजुट होकर समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
राज्यपाल महोदय ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व समाज में सद्भाव, एकता एवं सकारात्मकता को और सुदृढ़ करे तथा समस्त राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
- biggest ravan dahan
- delhi ravan dahan
- dussehra ravan dahan
- kalkaji ravan dahan
- kolar banzari bhopal rawan dahan
- morabadi rawan dahan
- ravan dahan
- ravan dahan 2022
- ravan dahan 2023
- ravan dahan 2025
- ravan dahan 2026
- ravan dahan delhi
- ravan dahan fail
- ravan dahan live
- ravan dahan muhurt
- Ravan Dahan Patna
- ravan dahan shorts
- ravan dahan time
- ravan dahan today
- ravan dahan video
- ravan dahan vlog
- ravan dahan 👹
- ravan rawan dahan burn
- rawan dahan live 19 oct 2018
- rawan dahan ranchi 2026
- rawan dahan ranchi morabadi ground