धनबाद में ईडी की छापेमारी, बालू व कोयला घोटाले के मिल रहे हैं संकेत !
- By rakesh --
- 02 Nov 2023 --
- comments are disable
धनबाद। झारखंड के कोयलानगरी धनबाद में एक बार फिर ईडी की दबिश बढ़ी है। अहले सुबह बिहार में बालू घोटाले के मामले को लेकर झारखंड के धनबाद के कारोबारियों के यहां ईडी की टीम ने छापेमारी की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बालू कारोबारी सुरेन्द्र जिंदल और कोयला कोरोबारी मिथिलेश सिंह के कई ठिकानों पर ईडी की रेड जारी है।
सूत्रों के अनुसार बिहार में बालू घोटाला और झारखंड में अवैध रूप से कोयले के कारोबार को लेकर पहले भी ईडी की दबिश बढ़ी थी। लेकिन एक बार फिर से ईडी की टीम की तरफ से की गई छापेमारी के बाद इलाके में अवैध ढंग से कारोबार करनेवालों में डर व्याप्त हो रहा है।
इसके पहले भी ईडी की टीम ने बालू घोटाले से जुड़े मामलों में धनबाद में छापेमारी की थी. इस मामले में धनबाद के बालू कारोबारी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह और उनके पुत्र जेल में हैं . जांच की कार्रवाई अभी चल ही रही है. ईडी की कार्रवाई धनबाद में और जगहों पर चलने की सूचना है.
- b ed college dhanbad
- bbmku dhanbad
- Dhanbad
- dhanbad b ed college
- dhanbad crime news
- dhanbad d el ed college
- dhanbad ed
- dhanbad ed raid
- dhanbad ed raid news
- dhanbad ed raids
- dhanbad latest news
- dhanbad news
- dhanbad police
- ed
- ed action in dhanbad
- ed raid
- ed raid dhanbad
- ed raid hazariabgh and dhanbad
- ed raid in dhanbad
- ed raid in jharkhand
- ed raids in dhanbad and hazaribagh
- ed raids on 5 locations in dhanbad
- jharkhand ed raid