“कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा” के सदस्यों ने गुरुजी को की अपनी श्रद्धा व्यक्त
- By rakesh --
- 13 Aug 2025 --
- comments are disable
★ स्मृति शेष- दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को सैकड़ों की संख्या में “कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा” के सदस्यों ने अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
==========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज नेमरा, रामगढ़ स्थित पैतृक गांव में “कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा” के सदस्यों ने मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने स्मृति शेष- दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को स्मरण करते हुए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसमें “गुरूजी” को श्रद्धा व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने गुरूजी के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि गुरूजी ने सदैव शिक्षा, सेवा और एकता का संदेश दिया। उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमेशा समाज को दिशा देता रहेगा। सभा में उपस्थित लोगों ने गुरूजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर “कुड़मालि भाखी चारि आखड़ा” के संरक्षक श्री दीपक पुनरियार, जिला संरक्षक सदस्यगण में श्री अनंत कँड़हरआर, सुभाष पुनरियार, गोविंद पुनरियार, सुखदेव जालबनवार, अशोक हिन्दयार, चंद्र मोहन सखवार , सुभाष हिन्दयार के अलावे सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनक पैतृक आवास नेमरा में लोगों का लगातार आना लगा हुआ है। इसी कड़ी में तमाम लोग हेमंत सोरेन को सांत्वाना देने पहुंच रहे हैं। हर दिन हेमंत सोरेन भी विधि विधान के साथ श्राद्ध कार्य में लगे हुए हैं। साथ ही साथ आम लोगों से मिलना, सरकार के कार्यों का निपटारा सहित सामाजिक व्यवस्था के तहत कार्य करने की पहल की है। उनके साथ उनके परिवार के तमाम सदस्य विधि विधान के निपटारे में लगे हुए हैं। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ विधि विधान का कार्य निपटा रही है।
- ex-cm shibu soren
- how shibu soren died
- news shibu soren
- Shibu Soren
- shibu soren 81
- shibu soren age
- shibu soren age 81
- Shibu Soren BJP
- shibu soren dead
- shibu soren death
- shibu soren demise
- shibu soren died
- shibu soren dies
- shibu soren fu
- shibu soren funeral
- shibu soren health
- shibu soren history
- shibu soren ill
- shibu soren ji
- shibu soren latest
- shibu soren live
- shibu soren new
- shibu soren news
- shibu soren nidhan
- shibu soren obituary
- shibu soren shraddh
- shibu soren tribute
- who is shibu soren