हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य के मान, सम्मान और प्रतिष्ठा पर आंच आई है : सुदेश

• युवा परिवर्तन का वाहक : सुदेश महतो
• आजसू से राज्य के युवाओं को उम्मीद
• युवा सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन के लिए संघर्ष करें
• काम के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतना ही लक्ष्य
• राज्य सरकार के कार्यकाल में झारखंड के मान, सम्मान और प्रतिष्ठा पर आंच आई है
• कांग्रेस पहले प्रदेश के अंदर न्याय करें
• युवा संपर्क यात्रा समापन समारोह हुआ आयोजित

रांची/पाकुड़ : राजनीति को बदलने की तैयारी है। इसके लिए एक जिम्मेदार नेतृत्व को विधानसभा में लाना होगा। मेरा दायित्व जनता की सेवा और उनका भविष्य निर्माण करना है। हम वर्ग नहीं जरूरतमंद यक्ति को देख कर उनके हित में विकास का कार्य करते हैं। आज सबसे बड़ी चुनौती है अच्छा काम करना।

उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रहसपुर मदरसा मैदान, पाकुड़ में आयोजित युवा संपर्क यात्रा समापन समारोह के दौरान कही। युवा सम्पर्क यात्रा का दूसरा चरण 13 जनवरी से 23 जनवरी तक पाकुड़ प्रखंड के 36 पंचायतों में किया गया। इससे पहले इस यात्रा का आयोजन बरहरवा प्रखंड में हुआ था।

इस यात्रा के माध्यम से आजसू के युवा वर्ग ने पाकुड़ क्षेत्र और प्रदेश में फैली कुव्यवस्था, अराजकता, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के विरुद्ध खड़े होकर सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन के लिए संघर्ष करने का काम किया।

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में झारखंड के मान, सम्मान और प्रतिष्ठा पर आंच आई है। इन चार सालों में इन्होंने अपनी गलत नीति और नीयत से राज्य और राज्यवासियों के समय के साथ ही उनकी तरक्की का भी बड़ा नुकसान किया है।

• संथाल का विकास नहीं विनाश किया

राज्य की वर्तमान हालत देख कर अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारी दुखी हैं। एक परिवार को यहां की पीढ़ी ने संथाल दिया विकास करने के लिए परिवार ने संथाल का विनाश कर दिया। परिवर्तन के पथ पर जाने के लिए जनमानस को संकल्पित होकर एक नेतृत्व का चुनाव करना होगा। वैसे नेतृत्व का जो अपनी नहीं राज्यवासियों और राज्य की उन्नति के बारे में सोचे। जिसके पास राज्य को आगे ले जाने का स्पष्ट रोडमैप और इच्छाशक्ति हो। राजनेता वही जिसके आंखों में आंसू हो गलत नेतृत्व ने पाकुड़ को हाशिये पर खड़ा कर दिया है। यह क्षेत्र आज भी विकास से कोशो दूर है। ग्रामीण विकास मंत्री के क्षेत्र के गांवों का हाल बेहाल है। इससे राज्य के हालात का अंदाज़ा लगया जा सकता है।

कांग्रेस पहले प्रदेश के अंदर न्याय करें। राज्य में पंचायती राज व्यवस्था में पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने वाले लोग राज्य में न्याय यात्रा निकलना चाहते हैं। राजा परिवार के युवराज राजनीति सीखने झारखंड आ रहे हैं। लीडर गरीबी और गरीबों को समझने वाला होना चाहिए। सेवक या राजघराने का चेहरा चहिए यह जनता तय करेगी। अपने काम के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतना ही हमारा लक्ष्य और हमने ऐसा कर के दिखाया भी है। राज्य सरकार अपनी सुरक्षा के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग कर रही है। बबुआ राज वाले लोग अबुवा आवास लेकर आए हैं।

सुदेश महतो का हुआ भव्य स्वागत

युवा संपर्क यात्रा समापन समारोह में शामिल होने रांची से पाकुड़ जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने दुमका, देवघर, जामताड़ा और पाकुड़ में उनका अभिवादन किया।

युवा संपर्क यात्रा समापन समारोह को पार्टी के उपाध्यक्ष अकील अख्तर, महासचिव एमटी राजा, महासचिव नजरुल हसन हाशमी, महासचिव जोनाथन टुडु, महासचिव माधव चंद्र महतो, अर्जुन बैठा, तरुण गुप्ता, खालिद ख़लील ने भी संबोधित किया।

मौके पर जामताड़ा विधानसभा प्रभारी तरुण गुप्ता, महासचिव अर्जुन बैठा,आलमगीर अलाम, आदर्श लक्ष्य, चतुरानंद पांडेय, सुरेश महतो, राजेश महतो सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।