प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की समस्याओं से अब छात्रों को मिलेगी निजात
- By rakesh --
- 08 Dec 2023 --
- comments are disable
प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से सम्बंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण हेतु स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू
आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय द्वारा शुरू की गई है स्कालरशिप हेल्पलाइन
प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से संबंधित समस्याओं से अब झारखण्ड के छात्रों को निजात मिलेगी। छात्रवृति से सम्बंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण हेतु झारखण्ड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू की है।
इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत किए गए हैं तीन प्रावधान
इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन प्रावधान किए गए हैं। छात्र अपनी समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 1800-599-1289 पर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सप्प नंबर 9440256299 चौबीस घंटे छात्रों की समस्या ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पंजीकृत करने हेतु चालू रहेगा। साथ ही X (ट्विटर) अकाउंट @TWC_Office_Jhar पर भी छात्र अपनी समस्या प्रेषित कर सकते हैं। उपरोक्त तीन माध्यमों से प्राप्त समस्याओं का प्रत्युत्तर/निराकरण/निस्तारण 48 घंटे में किया जायेगा।
इस नयी व्यवस्था के तहत छात्र अपनी समस्या के समयनिष्ठ निस्तारण के लिए अपनी छात्रवृति आवेदन संख्या, पूरा नाम, अकादमिक वर्ष, मोबाइल नंबर, एवं जिले के साथ अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं ।
- 100% scholarship
- bully scholarship
- cover letter scholarship
- erasmus mundus scholarship
- fully funded scholarship
- fully funded scholarships
- how to get scholarship to study in ireland
- jharkhand
- scholarship
- scholarship for african students
- scholarship for indi
- scholarship for usa
- scholarship in canada
- scholarship in france
- scholarship in italy
- scholarship in spain
- scholarship interview
- scholarship mantra
- scholarship offers
- scholarship to usa
- scholarships