चुनाव को लेकरआजसू की रणनीति तैयार, महाधिवेशन के साथ होगा आगाज !
- By rakesh --
- 15 Sep 2023 --
- comments are disable
रांची। जैसे जैसे लोकसभा के चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे वासे झारखंड की राजनीतिक पार्टियां भी अपनी जमीन मजबूत करने में लग गई है। ईसी कड़ी में एनडीए में शामिल आजसू पार्टी भी चुनावी कमर कस रही है। पार्टी एक रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने 30 सितंबर से तीन दिन का महाधिवेशन करने की तैयारी की है। पार्टी सुप्रीमों सुदेश महतो अपने कार्यकर्ताओं और संगठन के नेताओं के साथ तमाम विंदुओं पर रणनीति बनाने में लगे हैं।
इसकी तैयारी को लेकर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय जिला, विधानसभा एवं प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक 16 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 11:00 बजे से रांची कटहल मोड़, इटकी रोड स्थित लाल गुटवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगी। इस बैठक में 29, 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को प्रस्तावित पार्टी के महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। प्रस्तावित तिथियों पर मुहर लगेगी। तीन दिवसीय महाधिवेशन का आयोजन रांची स्थित मोराबादी मैदान में होना तय है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने कहा कि यह महाधिवेशन ऐतिहासिक होगा और इस महाधिवेशन के जरिए हम 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर बात करेंगे। आज राज्य में इस सरकार की नाकामी के चलते अपराधियों का बोल बाला बढ़ गया है। आए दिन कोई न कोई आपराधिक घटना होते रहती है जिससे राज्य की आम जनमानस में भय का माहौल है। राज्य की राजधानी में बढ़ते अपराध से पूरे राज्य की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। रांची में कल ही दिनदहाड़े एक जमीन कारोबारी की हत्या कर दी गई, कुछ दिन पूर्व ही दलदली चौक पर एक नेता को अपराधियों ने गोली मारी थी। आज झारखंड की शाशन प्रशासन व्यवस्था अपराधियों के हाथ मे है।
युवा नौकरी के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। उन्हें नौकरी देने की जगह राज्य के मुख्यमंत्री कहते हैं कि नौकरी कर के क्या करोगे, नौकरी में बहुत परेशानी है। उनके यह बात उनके और उनकी सरकार का युवाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। आज राज्य का हर वर्ग, हर समुदाय इस सरकार से परेशान है। राज्य में चारो ओर याप्त भय,भ्रम और भ्रष्टाचार का जवाब जनता इस सरकार को सत्ता से हटा कर देगी। इस महाधिवेशन के माध्यम से हम राज्य के विभिन्न विषयों पर चिंतन मंथन करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं में नए ऊर्जा, उत्साह के साथ आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे।
इस बैठक के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य, सभी विधानसभा प्रभारी, सभी जिलों के प्रभारी, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव तथा सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, नगर अध्यक्ष, नगर सचिव एवं सभी अनुषंगी इकाई के अध्यक्ष, सचिव शामिल होंगे।