हेमन्त ने रांची विवि के प्रस्तावित नए कैंपस के मास्टर प्लान का देखा प्रजेंटेशन
- By rakesh --
- 03 Nov 2023 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, मास्टर प्लान का देखा प्रजेंटेशन
==================
मुख्यमंत्री ने नए कैंपस में मेंटेनेंस फ्री निर्माण, सोलर पैनल अधिष्ठापन, हरियाली और पार्किंग का पुख्ता व्यवस्था करने का दिया निर्देश
=================
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के नए कैंपस में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्थाएं और सुविधाएं एक ही जोन में विकसित करने का दिया सुझाव
=================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजधानी रांची के चेरी में 87 एकड़ जमीन पर बनने वाले रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस के मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन रखा। मुख्यमंत्री ने पूरे मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक सुझाव तथा दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का नए कैंपस को इस तरह विकसित किया जाए कि इसकी अलग पहचान बन सके।
मेंटेनेंस फ्री निर्माण हो
रांची विश्वविद्यालय के नए कैंपस में एकेडमिक जोन, एडमिनिस्ट्रेटिव जोन रीक्रिएशनल जोन, रेसिडेंशियल जोन, बफर जोन और एक्सटेंशन जोन बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण हो, वह मेंटेनेंस फ्री होना चाहिए । इसके रख- रखाव के लिए भी सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां की जमीन की भौगोलिक स्थिति (कंटूर) के हिसाब से बिल्डिंग का निर्माण हो। इसके लिए कोई भी निर्माण शुरू करने के पहले जमीन के हिसाब से पूरी योजना तैयार कर ली जानी चाहिए।
पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के कैंपस को कई जोन में विकसित किया जाना है । ऐसे में हर जोन में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कैंपस में हरियाली बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
कैंपस में सोलर पैनल लगाने पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने नए कैंपस में सोलर पैनल लगाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश और निकासी के लिए मुख्य मार्ग के अलावा इमरजेंसी निकासी मार्ग भी बनाने का सुझाव दिया।
सभी खेलों के लिए एक अलग ज़ोन हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के नए कैंपस में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के लिए एक अलग जोन हो। ऐसा नहीं हो कि किसी एक खेल के लिए मैदान एक जोन में हो और दूसरे खेल के लिए अलग जोन में । इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्था एक ही जोन में हो।
इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार, उच्च शिक्षा निदेशक श्रीमती गरिमा सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारी मौजूद थे
- CM Hemant Soren
- cm hemant soren live
- cm hemant soren news
- ed summons hemant soren
- ed summons jharkhand cm hemant soren
- hemant soren
- hemant soren cm
- hemant soren in bokaro
- Hemant Soren jharkhand
- hemant soren jharkhand news
- hemant soren latest news
- hemant soren live
- hemant soren news
- hemant soren today news
- jharkand cm hemant soren
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand hemant soren
- jharkhand hemant soren news
- jharkhand new cm hemant soren