सीएनटी एक्ट आदिवासियों का सुरक्षा कवच, नहीं है संशोधन की मांग !
- By rakesh --
- 24 Nov 2023 --
- comments are disable
बिना व्यापक विमर्श के सीएनटी में संशोधन के प्रस्ताव का विरोध करेगी भाजपा …..अरुण उरांव
मुख्यमंत्री की मंशा साफ नहीं,अपने हित में चाहते हैं संशोधन
सीएनटी एक्ट आदिवासियों का सुरक्षा कवच, जनजाति में नही हो रहा संशोधन की मांग
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा।
डॉ उरांव ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि हेमंत सरकार सोची समझी रणनीति के तहत सीएनटी में संशोधन का प्रस्ताव ला रही है । इनकी मंशा आदिवासी समाज के कल्याण की नही है।और आदिवासी समाज के किसी सामाजिक धार्मिक संगठन ने सीएनटी एक्ट में संशोधन की बात नही उठाई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगातार अपने पद और पावर का दुरुपयोग करते हुए गरीब आदिवासियों की जमीन को अपने और अपने परिवार के नाम करवाया है। रांची ,रामगढ़,बोकारो से लेकर दुमका तक शिबू सोरेन परिवार ने जमीन लिए हैं। जो सीएनटी एस पी टी का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने इस अवैध जमीन के नियमतीकरण केलिए टी ए सी को हथियार बनाया है।
उन्होंने कहा कि टी ए सी को हेमंत सरकार ने महामहिम राज्यपाल की भूमिका हटाकर पहले ही अपने अधिकार में कर लिया है ताकि अपने हिसाब से निर्णय कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि चार वर्षों के बाद आज सीएनटी में संशोधन की याद आ रही जबकि पुरवर्ती रघुवर सरकार के संशोधन पर जमीन आसमान एक करने वाले यही झामुमो कांग्रेस और राजद के लोग शामिल थे।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार यदि परिवर्तन चाहती है तो पहले इस संबंध में समाज के विभिन्न वर्गो के बीच व्यापक विमर्श कराए,सीएनटी मामलों से जुड़े विधि विशेषज्ञों से सलाह ले तभी संशोधन का प्रस्ताव लाए। आनन फानन में लाया गया प्रस्ताव जनजाति समाज को मंजूर नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि सीएनटी एक्ट में संशोधन केवल आवास निर्माण केलिए ही दिए जाने तक विचारणीय हो तथा व्यावसायिक उपयोग की छूट नही दी जाए।
उन्होंने कहा कि 5से 10किलोमीटर की सीमा तथा 5से 10 डिसमिल जमीन खरीद का प्रस्ताव ही किया जाना चाहिए।
प्रेसवार्ता में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बिंदेश्वर उरांव एवम रोशनी खलखो भी उपस्थित थे।
- cnt act
- cnt act & spt act
- cnt act 1908
- cnt act 1908 in hindi
- cnt act by prakash sir
- cnt act for jpsc pt
- cnt act jharkhand
- cnt act jharkhand gk
- cnt act kya hai
- cnt act lecture
- cnt act video
- cnt and spt act
- cnt and spt act 2023
- cnt and spt act का निचोड़
- cnt spt
- cnt spt 2021
- cnt spt act
- cnt spt act jharkhand
- cnt spt act theory class
- cnt spt act video lecture
- cnt spt for jpsc
- cnt spt live class
- jpsc cnt spt
- spt act
- spt act 1949
- spt act kya hai