झारखंड का अबुआ बजट आज होगा पेश, वित्त मंत्री सदन में रखेंगे बजट !
- By rakesh --
- 03 Mar 2025 --
- comments are disable
झारखंड का अबुआ बजट आज होगा पेश
रांची-हेमंत सोरेन सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इसे सदन के पटल पर रखेंगे। बजट में सरकार का फोकस कल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगा। बजट में वैट की दर में बदलाव की उम्मीद नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि सरकार राजस्व में वृद्धि के लिए सेस में बढ़ोतरी कर सकती है। मंईयां सम्मान योजना के लिए सरकार को 17 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करना है।ऐसे में समाज कल्याण विभाग का बजट आकार ढाई गुना बढ़ सकता है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर अधिक जाेर हो सकता है। पीपीपी मोड पर पांच नए मेडिकल कॉलज खोले जाने तथा रांची में रिम्स की तर्ज पर एक और मेडिकल कॉलज खोलने का प्रस्ताव बजट में हो सकता है।वहीं रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर पांच जिलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने की भी घोषणा बजट में हो सकती है। साथ ही स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता पर अधिक जोर बजट में होगा।
स्वास्थ्य की बात करें तो धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा तथा पूर्वी सिंहभूम में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलज खोलने तथा धनबाद, जामताड़ा, देवघर, हजारीबाग तथा गोड्डा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का प्रस्ताव बजट में हो सकता है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग के बजट में राज्य कर्मियों, पेंशनरों, विधायकों, पूर्व विधायकों, विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं कर्मियों तथा अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान हो सकता है।
- budget jharkhand
- budget session jharkhand
- budget session of jharkhand
- budget session of jharkhand assembly begins
- jharkhand
- jharkhand assembly budget session
- jharkhand budget
- jharkhand budget 2022
- jharkhand budget 2022-23
- jharkhand budget 2023
- jharkhand budget 2025
- jharkhand budget live
- jharkhand budget news
- jharkhand budget session
- jharkhand budget session 2025
- jharkhand budget today
- Jharkhand News
- jharkhand vidhan sabha budget session