राहुल गांधी को छह आगस्त को शसरीर उपस्थित होने का निर्देश !

राहुल गांधी मामले में सुनवाई करते हुए माननीय न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने 6 अगस्त को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी किए जाने के मामले में दायर मानहानि याचिका पर सुनवाई करते हुए चाईबासा की एम पी एम एल ए की अदालत के द्वारा राहुल गांधी को 26 जून को उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया था , जिसे चुनौती देते हुए राहुल गांधी के द्वारा माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष क्वाशिंग याचिका दायर की गई थी।
फिलहाल किसी भी प्रकार की पीड़क कारवाई पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।