झारखंड में मंदिरों पर हो रहे हमलों की सीबीआई जांच कराएं – प्रतुल
- By rakesh --
- 18 Nov 2023 --
- comments are disable
हेमंत सरकार अपने कार्यकाल के दौरान मंदिरों पर लगातार हो रहे हमलो की सीबीआई जांच कराएं – प्रतुल शाह देव
:- कुंठित मानसिकता की सोच रखने वाले लोगों का मनोबल इस सरकार में बढ़ता जा रहा है
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में लगातार हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की। प्रतुल ने पिछले चार सालों में जितने भी ऐसी घटनाएं हुई है सबकी सीबीआई जांच करने की अनुशंसा करने की राज्य सरकार से मांग की है। प्रतुल ने कहा कि इस सरकार में तुष्टिकरण करने वाली शक्तियों को अपना-अपना सरकार वाली फीलिंग आ रही है।
प्रतुल ने कहा कि मांडर में मुड़मा में पांच मंदिरों में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटना कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व जमशेदपुर में 8 अप्रैल, 2023 को हिंदुओं के धार्मिक झंडे में प्रतिबंधित मांस को बांधकर टांगा गया था और उसके बाद एक भीड़ ने एक मंदिर पर हमला किया था। पलामू के पांकी में सरकार ने शिव बारात पर रोक लगा दी थी। 27 सितंबर, 2023 को समुदाय विशेष के एक व्यक्ति ने हिंदपीड़ी थाना क्षेत्र में हनुमान के मंदिर में मूर्ति को खंडित किया था। बोकारो में भी लगातार मंदिरों को निशाना बनाया गया ।माराफारी थाना क्षेत्र के चंचली मंदिर और कासियाटांड़ में दो मंदिरों की मूर्तियों को खंडित किया गया।बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर में भी असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया था। पलामू के मेदनीनगर शहर के नवाटोली में ललित श्री राम मंदिर से 12 मुकुट चोरी हो गए और भगवान शंकर का त्रिशूल तोड़ दिया गया।
प्रतुल ने कहा कि इसके अतिरिक्त भी इस प्रदेश में कई दर्जन ऐसी घटनाएं हुई है जिसमें मंदिरों को असामाजिक तत्वों के द्वारा निशाना बनाया गया है।जिससे एक सुनियोजित साजिश की बू आती है।प्रतुल ने हेमंत सरकार से मांग कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच हो ताकि साजिश का पर्दाफाश हो सके।
- bihar jharkhand news
- Hemant Soren jharkhand
- jharkhand
- jharkhand cm
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand day
- jharkhand hemant soren
- jharkhand hemant soren news
- jharkhand latest news
- Jharkhand News
- jharkhand news live
- jharkhand news today
- jharkhand politics
- jharkhand sarkar
- modi in jharkhand
- modi ka jharkhand daura
- news18 bihar jharkhand
- news18 bihar jharkhand live
- pm modi in jharkhand
- pm modi jharkhand
- pm modi jharkhand visit
- pm mofdi jharkhand visit