नवरात्र में गंगा जमुना की तस्वीर : हिंदू-मुस्लिम मिलकर कर रहे हैं मां दुर्गा की आराधना !
- By rakesh --
- 23 Oct 2023 --
- comments are disable
बोकारो के सेक्टर 9 स्थित गायत्री मंदिर मैदान में बने पंडाल जहां हिंदू -मुस्लिम मिलकर कर रहे हैं मां दुर्गा की आराधना। इस आयोजन समिति में हिंदू मुस्लिम में के युवाओं के द्वारा भव्य पूजा कराया जा रहा है वही देश की आधी आबादी भी इस आयोजन समिति में सदस्य है।
बोकारो में इस नवरात्र में गंगा जमुना की तस्वीर देखने को मिल रही है जहां बोकारो का एक ऐसा पंडाल जिसे हिंदू मुस्लिम की एकता का परिचय के साथ आपसी सौहार्ट का वातावरण के तहत मिसाल पेश कर रहा है। गंगा जमुना तहजीब के तहत मां शक्ति की उपासना की जा रही है। आयोजक द्वारा इस तरह का प्रयास पहली बार किया गया है और यह हर साल जारी रहेगा ऐसा आयोजकों का कहना है। हिंदू मुस्लिम विस्थापित एकता मंच की माने तो इस तरह के आयोजन से जहां आपसी भाईचारे और सौहार्द में बढ़ोतरी हो होती है और पुराने जमाने में इसी तरह के आपसी भाईचारा के तहत हर पर्व और त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाया जाता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरीके से आपस में कटुता बढ़ी है ऐसे में स्वच्छ समाज के लिए कतई ठीक नहीं मानी जाएगी।
यह वैसे ग्रामीण है जो बोकारो स्टील प्लांट बनने के समय विस्थापित हुए थे। इस मंच के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश भी है की कोई पर्व और त्योहार किसी एक का नहीं होता है बल्कि यह पूरे समाज का होता है। ऐसे में गंगा जमुना की है तहजीब आने वाले वक्त में कई और मिसाल पेश करेंगे जब दोनों के आपसी त्यौहार को हरसो उल्लास से मनाया जायेगा। आयोजकों को की माने तो पिछले कुछ दिनों से दोनों संप्रदायों के बीच कटुता बढ़ी है और दोनो और से बयान बाजी के जरिए आपसी सौहार्द भी बिगड़ रहा है ऐसे मैं जरूरत है की आपसी मनमुटाव को भुलाकर पुराने जमाने की तरह हिंदू मुस्लिम एक होकर रहे और एकता का मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के तहत इस पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है ताकि लोगों में एक संदेश जाए।
देश की आधी आबादी का भी इस मंच ने ख्याल रखा है और महिलाओं को भी समिति में भागीदारी दी गई है। महिला समिति के सदस्य का कहना है कि आज देश में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन की बात हो रही है वही बोकारो में भी इस पूजा समिति ने महिलाओं को स्थान दिया है।
वही धनबाद के सांसद ने भी इसकी सराहना करते हुए कहा कि बोकारो के सेक्टर 9 के गायत्री मंदिर मैदान का यह पंडाल हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दे रहा है और अपने आप में एक मिसाल है।
- bokaro durga puja
- bokaro durga puja 2023
- bokaro durga puja pandal
- bokaro durga puja pandal 2023
- bokaro ka durga puja
- bokaro sector 9 durga puja
- bokaro steel city
- bokaro videos
- bokaro vlog
- bokaro vlogger
- durga puja bokaro
- durga puja bokaro 2023
- durga puja pandal
- durga puja pandal 2023
- durga puja vlog
- durga puja vlog 2022
- durga puja vlog kolkata
- durga puja vlog video
- prem mandir vrindavan
- vlog
- vrindavan prem mandir
- vrindavan prem mandir video