पंजाबी-हिंदू बिरादरी ने रावण दहन की तैयारी की पूरी, जोरदार होगी आतिशबाजी

रांची
पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम में विगत वर्षों की तुलना में लाखों ₹ के खर्च से और भी अधिक भव्य आतिशबाजी की जाएगी.जैसी आतिशबाजी बड़े आयोजनों/खेलों में की जाती है.इसके लिए शेखर मुखर्जी,कोलकाता से अपने सहयोगियों के साथ आतिशबाजी की मनमोहक प्रस्तुति देंगे.इसके अलावा रावण,मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन मंच से ही रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन,मुख्यमंत्री और विशिष्ट अतिथियों में सांसद संजय सेठ,राज्य सभा सांसद महुआ माजी और विधायक सीपी सिंह होंगे.
ये जानकारी देते हुए बिरादरी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण चावला ने बताया कि आज़ पंजाबी भवन में संपन्न बैठक में अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने बताया कि कार्यक्रम में सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रोफ़ेसर कमल बोस एवं उनके सहयोगियों द्वारा गत वर्ष से भी अधिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा.
बैठक में दशहरा कार्यक्रम के चेयरमैन रणदीप आनंद एवं सचिव कुणाल अजमानी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची प्रशासन और पुलिस का इस वर्ष भी हरसंभव सहयोग मिलेगा.बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने भी अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.कुणाल अजमानी को उनके जन्मदिन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.धन्यवाद ज्ञापन महासचिव राजेश मेहरा ने दिया.
आज़ की बैठक में अध्यक्ष सुधीर उग्गल,राजेश खन्ना राजेश मेहरा,रणदीप आनंद, चरणजीत मुंजाल,अरुण चावला,रवि पराशर,विनोद माकन,कुणाल अजमानी,देवेश अजमानी,मुकुल तनेजा,मुकेश चौहान,अजय सखूजा,हरजीत जग्गी,राहुल माकन,अशोक माकन,राकेश शर्मा,शिव सयाल “काका”, राहुल सूद,चेतन जौहर,अजय धमीजा,आरके जुल्का,प्रवीण जग्गी,बंटी जुल्का,सौरभ खन्ना,विजय सखूजा,नरेंद्र तनेजा,अमित कुमार,विकास चावला,अमिताभ कत्याल,प्रवीण मग्गो,राकेश गिरधर,हरगोविंद गिरधर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए.