लालू के बिगड़े बोल, कहा- मुंबई में मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग !

 

मुंबई में विपक्षी दलों की आयोजित होने वाली बैठक से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव के बिगड़े बोल। लालू यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम लोग मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नरेटी (गला) पर चढ़ने जा रहे हैं।’
राजद सुप्रीमो लालू यादव से जब पटना में पत्रकारों ने मुंबई में विपक्ष की होने वाली बैठक के बारे में पूछा गया तो तो उन्होंने कहा, ”मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी (गला) पर चढने जा रहे हैं हम लोग। नरेंद्र मोदी का नरेटी पकड़े हुए हैं हम, हटाना है।”

घोसी विधानसभा में गरजे अखिलेश यादव, कहा- I.N.D.I.A गठबंधन से घबराई हुई है भाजपा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधि‍त क‍िया। अखि‍लेश यादव ने घोसी व‍िधानसभ के सभी मतदाताओं को धन्‍यवाद देते हुए कहा क‍ि लोकतंत्र में अपने वोट का भरोसा तोड़ने वालों को घोसी विधानसभा की जनता सबक सिखाएगी। सपा प्रमुख ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा।