स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिए झारखंडियों को कई तोहफे
- By rakesh --
- 15 Nov 2023 --
- comments are disable
● मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के मंच से राज्यवासियों को दिए कई तोहफे
================
● मुख्यमंत्री ने 1714 करोड रुपए की राशि से 229 योजनाओं का किया उद्घाटन , 5328 करोड़ रुपए की 677 योजनाओं की रखी आधारशिला, विकास को मिलेगा नया आयाम
================
● मुख्यमंत्री ने 18034 युवाओं को ऑफर लेटर देकर उनके हौसले और करियर को दी उड़ान
================
● मुख्यमंत्री ने चार नई पॉलिसी का किया शुभारंभ, उद्यम, उद्यमी और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
================
● मुख्यमंत्री ने आपकी योजना- आपकी सरकार -आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ, आपको मिलेगा आपका पूरा हक- अधिकार
================
● अब हर व्यक्ति के अपने आशियाने का पूरा होगा सपना, मुख्यमंत्री ने अबुआ आवास योजना की दी सौगात
===============
● राज्य के सुदूर गांवों का भी शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगा, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का हुआ शुभारंभ
===============
● मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का मान बढ़ाने वाले 70 खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी उपलब्धियों का किया सम्मान
================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में झारखंड विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोगों की उम्मीदें और आकांक्षाएं साकार हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज राज्यवासियों को कई सौगातें दी । अवसर था- राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण, अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना समेत कई योजनाओं तथा नीतियों का शुभारंभ किया। राज्य वासियों को 7042 करोड़ रुपए की 896 योजनाओं की सौगात दी। 18034 युवाओं को ऑफर लेटर देकर उनके हौसले और करियर को उड़ान दी। वहीं, 70 खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी उपलब्धियों को सम्मान दिया।
इन योजनाओं का हुआ आगाज
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 7042 करोड रुपए की 896 योजनाओं की सौगात दी। इसमें
1714 करोड रुपए की राशि से 229 योजनाओं का उद्घाटन और 5328 करोड़ रुपए की 677 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जिन योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उसमें ऊर्जा की 3, जल संसाधन विभाग के 7, नगर विकास एवं आवास विभाग के 3, ग्रामीण कार्य विभाग के 72, ग्रामीण विकास विभाग के 22, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 37, भवन निर्माण विभाग के 44, पथ निर्माण विभाग के 35 और उद्योग विभाग की 6 योजनाएं हैं। वही, जल संसाधन विभाग की 73, नगर विकास एवं आवास विभाग के 8, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के 4, ग्रामीण कार्य विभाग के 454, ग्रामीण विकास विभाग की 27, पथ निर्माण विभाग के 65, भवन निर्माण विभाग की 40 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 6 योजनाओं की आधारशिला रखी गई।
आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ किया । इसके तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों से समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर इसका निष्पादन और योजना का लाभ शिविर में ही दिया जाएगा।
अबुआ आवास योजना के तहत बनेंगे 8 लाख आवास
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अबुआ आवास योजना का शुभारंभ किया । इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन परिवारों और कच्चे तथा जर्जर आवास में रहने वाले परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत अगले 3 वर्षों में 8 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें वर्ष 2023-24 में 2 लाख, 24- 25 में 3 लाख 50 हज़ार और 2025-26 में 2 लाख 50 हज़ार आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए 16,320 करोड रुपए का प्रावधान किया जा रहा है ।
गांव से शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की हुई शुरुआत
मुख्यमंत्री ने लोगों को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की भी सौगात दी। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र, सुदूरवर्ती जनजातीय इलाकों और तलहटी में रहने वाले लोगों को पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालय आवागमन के लिए सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक, विद्यार्थी, दिव्यांग, एचआईवी संक्रमित, राज्य सरकार द्वारा विधवा पेंशन से आच्छादित महिला और राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी को निःशुल्क बस परिवहन सेवा मिलेगी।
18034 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, खुशी से खिल उठे चेहरे
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों के लिए चयनित 18034 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया इसके पहले भी चाईबासा पलामू और हजारीबाग जिले में आयोजित प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला में बड़ी संख्या में युवाओं को ऑफर लेटर दिया जा चुका है।
लाभुकों के सशक्तिकरण को लेकर बांटी परिसंपतियाँ
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिरसा सिंचाई संवर्धन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वधन पेंशन योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राज्य की 5 लाख 55 हज़ार 652 छात्राओं के बीच डीबीटी के माध्यम से लगभग 261 करोड रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है।
चार नई पॉलिसी की हुई लॉन्चिंग
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य में उद्यम, उद्यमियों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए चार नई पालिसी लांच की। इसमें एमएसएमई प्रोत्साहन नीति- 2023, झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी-2023, झारखंड आईटी, डाटा सेन्टर और बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन नीति- 2023 और झारखंड निर्यात नीति -2023 शामिल है।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी उपलब्धियां का किया सम्मान
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन नीति के तहत 37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों, झारखंड एशियाई वीमेंस चैंपियनशिप ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम में शामिल झारखंड की खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाने वाले झारखंड के 70 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इनमे लॉन बॉल के 11, तैराकी के 1, पेंचक सिलेट के 1, एथलेटिक्स के 3, वुशु के 8, रोइंग के 4, तीरंदाजी के 8, रोल बॉल के 12, हॉकी के 21 और फुटबॉल के 1खिलाड़ी शामिल हैं।
- 10 lines on jharkhand foundation day
- foundation day of jharkhand
- jharkhand
- jharkhand day
- jharkhand day history
- jharkhand foundation
- jharkhand foundation day
- jharkhand foundation day 2022
- jharkhand foundation day 2023
- jharkhand foundation day celebration
- jharkhand foundation day date
- jharkhand foundation day status
- jharkhand foundation diwas
- jharkhand latest news
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- jharkhand sthapna diwas
- zee bihar jharkhand