तैराकी प्रतियोगिता के साथ राज्य स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ सम्पन्न
- By rakesh --
- 13 Nov 2023 --
- comments are disable
29 खेलों में 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में दो हजार से अधिक खिलाड़ी
रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित वीर बुधु भगत स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हुआ। खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के समापन में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड तैराकी संघ के अध्यक्ष बरखा सिन्हा, महासचिव उपेंद्र तिवारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैलेंद्र कुमार तिवारी ने विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन मो० जावेद अंसारी ने किया।
तैराकी प्रतियोगिता के समापन के साथ ही खेलो झारखंड 2023-24 भी सम्पन्न हुआ। खेलो झारखंड कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय स्तर पर जहां 35,000 स्कूलों ने भाग लिया, वहीं राज्य के सभी प्रमंडलों में 40 लाख से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेने के पश्चात जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से लगभग 15,000 बच्चों ने राज्य स्तर पर 29 विभिन्न खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर 14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में भाग लिया। कबड्डी, खो-खो एथेलेटिक्स जैसे खेलों में दो हजार से अधिक बच्चों ने राज्य स्तर पर भाग लिया। सभी वर्गों में चयनित बच्चों के लिए 21 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। विदिशा में आयोजित कुश्ती के अंडर 14 एवं 17 फ्री स्टाइल में दो रजत पदक राज्य के खिलाडियों ने अपने नाम किया है वहीं श्रीनगर में आयोजित अंडर 19 बालक फुटबॉल में लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीत कर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया, जहां पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। अंडर 14 राज्य जूडो टीम जम्मू में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए रामगढ़ कैंट से 12 नंबर को रवाना होगी। वहीं त्रिपुरा में होने वाले अंडर 17 योगासन के लिए जे सी ई आर सी कैंपस में कैंप चल रही है। टीम 19 नवंबर को रवाना होगी।
प्रशिक्षण शिविर हेतु पत्र जारी
राज्य शिक्षा परियोजना ने विभिन्न खेलों हेतु प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तिथि घोषित की है। जिसमें 8 नवंबर से फुटबॉल और योगासन, 14 नवंबर से खो-खो, 20 नवंबर से टेनिस और बैडमिंटन, 22 नवंबर से एथेलेटिक्स एवं 01 दिसंबर से वॉलीबॉल का प्रशिक्षण शिविर होना है। अन्य खेलों हेतु प्रशिक्षण शिविर एस जी एफ आई द्वारा नेशनल तिथि की पुष्टि करने के बाद आयोजित की जाएगी।
खेलो झारखंड कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षा सचिव के रवि कुमार एवं राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग एवं विभाग के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्यों ने को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस वर्ष झारखंड राज्य टीम राष्ट्रीय स्कूली खेल में अब तक तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेगी साथ ही पदक तालिका में भी अपना स्थान उपर रखने में कामयाब होगी।
- excellence centre
- excellence centre for youth
- jharkhand olimpic
- jharkhandi youth ke pas moka
- khelo india centre
- khelo jharkhand
- khelo jharkhand 2023 2024
- khelo jharkhand 2023-24
- khelo jharkhand competition 2023-24
- khelo jharkhand khel list
- khelo jharkhand kya hai
- khelo jharkhand ranchi
- khelo jharkhand youth game
- olimpic
- olimpic jharkhand
- players
- what is khelo jharkhand
- खेलो झारखंड 2023-24
- खेलो झारखंड में कौन-कौन खेल खेला जाएगा