नक्सली का फरमान , 24 घंटे के लिए पलामू प्रमंडल बंद ।

पलामू

जेजेएमपी नक्सली संगठन के प्रवक्ता कर्मवीर जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लातेहार पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं…प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने सुशील उरांव उर्फ बीरबल उरांव को एक सितंबर को मनिका थाना क्षेत्र के मनधनिया गांव से गिरफ्तार किया था…सुशील के साथ पुलिस अमरेश उरांव को भी गिरफ्तार की है. लेकिन 46 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं की है…

इसके विरोध में जेजेएमपी 17 अक्टूबर की रात 12 के बाद से एक दिवसीय पलामू प्रमंडल बंद की घोषणा करता है…विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यदि सुशील उरांव को 24 घंटे के अंदर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकाल के लिए पलामू प्रमंडल को बंद किया जाएगा….कर्मबीर जी ने कहा है कि बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है…प्रेस वाहन, स्कूल वाहन, दूध वाहन, एंबुलेंस आदि को बंद से मुक्त रखा गया है. मगर इस दौरान अन्य वाहनों का परिचालन और दुकानों को बंद रखने को कहा है…इसको लेकर पलामू प्रमंडल की पुलिस अलर्ट मोड में है…