Eastern Zonal Council की बैठक 10 को, गृह मंत्री शाह होंगे शामिल !
- By rakesh --
- 05 Jul 2025 --
- comments are disable
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् (Eastern Zonal Council) के बैठक से संबंधित समीक्षात्मक बैठक
=================
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक
=================
सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को उपायुक्त ने कार्य एवं दायित्व निर्वहन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
=================
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की 27वीं बैठक के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर तैयारियां शुरू
======================
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् (Eastern Zonal Council) की 27 वीं बैठक आगामी 10 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस क्रम में आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम के सुचारु और सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को उनके कार्यों और दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कोषांगों को अभी से कार्य प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस बैठक का आयोजन रांची के लिए गौरव की बात हैं।
उपायुक्त राँची, श्री भजंत्री ने विशेष रूप से कहा कि सभी कोषांग अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में समन्वय बनाकर कार्य करें।
उपायुक्त राँची ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आतिथ्य, आवास, परिवहन, और अन्य सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित समीक्षा और प्रगति की निगरानी करने के लिए कहा ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता राँची, श्री रामनारायण सिंह, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी राँची, श्री के. के. राजहंस, PDITDA, श्री संजय कुमार भगत, अपर जिला दंडाधिकारी श्री राजेश्वरनाथ आलोक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कोषांगों के कार्यों की प्रगति और भावी योजनाओं पर चर्चा की।
उपायुक्त ने सभी कोषांगों से आपसी तालमेल और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की यह अहम बैठक सफल हो सकें।
- 24th western zonal council meeting
- 25th eastern zonal council meeting 2022
- 25th western zonal council meeting
- 26th western zonal council meeting
- amit shah chairs eastern zonal council meet
- eastern zonal council
- eastern zonal council meet
- eastern zonal council meeting
- eastern zonal council meeting 2020
- eastern zonal security council
- western zonal council
- western zonal council meeting
- what states are present in eastern zonal councils