भारत की जनसंख्या की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी
- By rakesh --
- 16 Jun 2025 --
- comments are disable
जनगणना की अधिसूचना जारी
केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि भारत की जनसंख्या की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी। इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जनगणना कराने की तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, महापंजियन एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। सरकारी बयान के अनुसार, यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके लिए मोबाइल एप तैयार किए जाएंगे और उसी में जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र की जाएगी। एप 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे।गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था, ’16वीं जनगणना में पहली बार जाति गणना शामिल होगी। 34 लाख गणक और सुपरवाइजर, 1.3 लाख जनगणना पदाधिकारी आधुनिक मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के साथ यह कार्य करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 1 अक्तूबर, 2026 से और देश के बाकी हिस्से में 1 मार्च, 2027 से जातियों की गणना और जनगणना का कार्य शुरू होगा।’
- bharat ki jangana kb hofi
- bharat ki janganana
- bharat ki janganana 2011
- bharat ki janganana 2011 trick
- bharat ki janganana 2021
- bharat ki janganana full video
- bharat ki janganana kab hui thi
- bharat ki janganana ke bare mein
- bharat ki janganana ke question
- bharat ki janganana ki pravritiyan
- bharat ki janganana kumar gaurav sir
- janganan
- janganana
- janganana 2023
- janganana 2024
- janganana india
- janganana mcqs
- jati janganana
- jati janganana kya hai