वो हमें जान से मारने वाले थे’, स्पैनिश महिला का छलका दर्द !
- By rakesh --
- 03 Mar 2024 --
- comments are disable
वो हमें जान से मारने वाले थे’, झारखंड में दरिंदगी का शिकार बनी स्पैनिश महिला का छलका दर्द
झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से गैंगरेप (Dumka Gang Rape Case) की वारदात हुई है. आरोप है कि हंसडीहा थाना इलाके में 7 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. 3 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, महिला का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बताती दिख रही है कि उसके साथ 7 लोगों ने दरिंदगी की है. हैवानों के पास चाकू था. उन्होंने कहा था कि वह हमें मार भी सकते हैं.
स्पैनिश महिला से दरिंदगी
आरोप के मुताबिक, शुक्रवार देर रात स्पैनिश महिला का गैंगरेप किया गया. जानकारी के मुताबिक, स्पैनिश महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है. शुक्रवार की रात यह कपल बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर के लिए निकला. रात करीब 12 बजे वे हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे. इसी दौरान 7 लोग आए और महिला के साथ गैंगरेप किया. उन्होंने पति-पत्नी के साथ कथित रूप से मारपीट भी की.
पीड़िता की आपबीती
स्पैनिश महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उसने आपबीती सुनाई. इस वीडियो में उसका पति भी दिख रहा है. स्पैनिश महिला ने बताया कि अभी हम हॉस्पिटल में हैं. हमारे साथ वह हुआ है जो हमने कभी नहीं सोचा था. 7 लोगों ने मेरा रेप किया. उन्होंने हमें पीटा और लूट लिया. हालांकि, हमारी ज्यादा चीजें उन्होंने नहीं लीं क्योंकि वह मेरा रेप करना चाहते थे.
‘वो हमें मारने वाले थे’
पीड़ित महिला ने आगे कहा कि अभी हम पुलिस के साथ हॉस्पिटल में हैं. उन्होंने हम पर हमला किया. हमें पीटा. उन्होंने चाकू हमारी गर्दन पर रख दिया. उन्होंने कहा कि वो हमें मारने वाले थे. वो 7 लोग थे.
बांग्लादेश के रास्ते झारखंड आई थी महिला
इसके बाद महिला को देर रात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां, दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार भी पहुंचे. तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है. ये कपल स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचा था. पीड़ित महिला की उम्र करीब 30 साल है. वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है.
दुमका मेडिकल कॉलेज के सुप्रिडेंडेंट ने कहा है कि जांच के लिए मेडिकल टीम बनाई गई है. जबकि झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
- dumka gang rape
- dumka gang rape case
- dumka rape
- dumka rape case
- dumka rape cases
- dumka rape cases news
- dumka rape news
- Gang Rape
- gang rape of spanish woman in dumka
- jharkhand latest rape case
- jharkhand spanish tourist gangrape case
- Rape
- rape of spanish woman in jharkhand
- spanish tourist
- spanish woman
- spanish woman ke sath dushkarm
- spanish woman rape
- spanish woman raped
- spanish woman raped in jharkhand
- spanish women gang rape