कोल्हान में पांच जंगली हाथियों की मौत, कौन है जिम्मेदार ?
- By rakesh --
- 22 Nov 2023 --
- comments are disable
घाटशिला। झारखंड में जंगली हाथियों की करंट लगकर लगातार हो रही मौत को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। मंगलवार को घाटशिला मुसाबनी वन क्षेत्र अंतर्गत ऊपर बांध गांव में करंट लगने से एक साथ पांच हाथियों की मौत हो गई. बताया जाता है कि 33 हजार वोल्ट तार की चपेट आने से हुई पांचों हाथियों की मौत हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी. घटना की जानकारी मिलते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गए।
हाथियों की मौत को लेकर इलाके के लोंगों ने कई सवाल भी खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि आखिर बिजली की करंट लगकर पांच हाथियों की मौत हो गई है। इसके लिए कोन जिम्मेदार है। जिला प्रशासन के साथ साथ बिजली विभाग और फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी हाथियों की हुई मौत पर मंथन जरुर कर रहे हैं। लेकिन कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों के इस झुंड में और भी हाथी हैं। इस तरह के अपने झुंड के हाथियों की मौत होने के बाद बचे हाथी जल्दी इलाके से बाहर नहीं जाते हैं। साथ ही साथ अपने साथियों के नजदीक आने की भी कोशिश करते हैं। ऐसे में डर इस बात का भी है कि कहीं और भी जंगली हाथी बिजली की करंट की चपेट में ना आ जाए।
हालांकि स्थानीय डीसी मंजुनाथ भजत्री ने तमाम अधिकारियों को इससे संबंधित दिशानिर्देश दे दिए है। बिजली के तारों को और ऊंचा करने के साथ साथ समुचित सुरक्ष व्यवस्था को दुरुस्त करने काभी निर्देश दिया है। बाकी जंगली हाथियों को उनके कॉरिडोर क्षेत्र में पहुंचाने की भी तैयारी की जा रही है।
- haathi
- haathi ke videos
- hathi bhagane ka tarika
- hathi bhagane ka video
- hathi cartoon
- hathi ka hamla
- hathi ka video
- hathi ke bare me
- hathi mitra
- hathi video
- jangali हाथी
- jangli hathi
- jangli hathi ka attack
- jangli hathi video
- jcb and hathi
- jcb vs hathi
- jungali hathi
- jungali hathi ka video
- jungali hathi movie
- jungali hathi video
- jungle elephant attack
- jungle life style
- jungli hathi
- pagal hathi video
- pahadi hathi
- pahadi hathi ghar ujar diye