शहर में रात्रि बाइक पेट्रोलिंग, डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसएसपी ने लिया जायजा
- By rakesh --
- 23 Oct 2023 --
- comments are disable
====================
पूजा पंडाल में माँ दुर्गा के दर्शन करके बहुत खुशी की अनुभूति हो रही हैं:-उपायुक्त
====================
रांची शहर के सारें पंडालो की व्यवस्था देख कर बहुत अच्छा लग रहा हैं:- उपायुक्त
====================
तमाम रांची जिला प्रशासन के अधिकारी/पदाधिकारी/पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद:- उपायुक्त
====================
रांची शहर में जमीनी स्तर में विधी-व्यवस्था देखना मेरा कर्तव्य:- वरीय पुलिस अधीक्षक
====================
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चन्दन कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक-22-23 अक्टूबर 2023 को दुर्गा पूजा पर्व की तमाम व्यवस्था का अवलोकन किया गया।रांची शहर में रात्रि बाइक पेट्रोलिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री दीपक कुमार दूबे, अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था), श्री राजेश्वर नाथ आलोक एवं सम्बंधित अधिकारी शामिल हुए।
दुर्गा पूजा पर्व की तमाम व्यवस्था का अवलोकन किया गया
उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा द्वारा आज बाइक पेट्रोलिंग करते हुए दुर्गा पूजा पर्व की तमाम व्यवस्था का अवलोकन एवं पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। दुर्गा पूजा में बड़ी मात्रा में दर्शनार्थियों का आवगमन होता हैं, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसे देखने, सुरक्षा के विभिन्न आयामों जो जिला प्रशासन के द्वारा बहाल किया गया हैं, सभी व्यवस्था को आज उपायुक्त रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीनी स्तर पर देखा गया। तमाम व्यवस्था देख कर खुशी जाहिर की गई।
पूजा पंडाल में माँ दुर्गा के दर्शन करके बहुत खुशी की अनुभूति
उपायुक्त रांची, ने कहा की पूजा पंडालों में माँ दुर्गा का दर्शन करके बहुत खुशी एवं मन आनंदित हो गया। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना करके झारखण्ड राज्य को खुशीहाली एवं तरक्की का वरदान माँ दुर्गा से मांगा ।
रांची शहर के सारें पंडालो की व्यवस्था देख कर बहुत खुशी हुई
उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने आज रांची शहर के विभिन्न पंडालो-कचहरी चौक, बिहार क्लब, रांची यूनिवर्सिटी के पास, मेन रोड़, चर्च रोड़, गुदडी चौक, मलाह टोली, कांटाटोली चौक, कोकर चौक, चुटिया, बूटी मोड़, बांधगाड़ी, बारियातु और अन्य पूजा पंडालो का निरीक्षण क्रम में सभी पूजा पंडालों की व्यवस्था देख कर खुश हुए, उन्होंने कहा की जिला प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडालों को कई दिशा-निर्देश दिया गया था, जिसमें सभी पूजा पंडालों में चुस्त-दुरस्त व्यवस्था देखने को मिला। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।
तमाम रांची जिला प्रशासन के अधिकारी/पदाधिकारी/पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने बाइक पेट्रोलिंग के जरिये कई-जगहों में जा कर, पूजा पंडालों में घूम कर जमीनी स्तर पर पूरी विधी-व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा की जमीनी स्तर पर जिला प्रशासन ने जितने भी इंतजाम किए थे, वह सभी इंतजाम चुस्त-दुरुस्त पाए गए। उपायुक्त रांची ने विशेष रूप से तमाम रांची जिला प्रशासन के अधिकारी/पदाधिकारी/पुलिस को ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें दी।
मेन रोड़ एकरा मस्जिद के पास शांति के सदस्यों ने किया स्वागत
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चन्दन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री दीपक कुमार दूबे और अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक का शांति समिति ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें इस महापर्व का सफलता से संचालन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उपायुक्त रांची ने शांति समिति के सदस्यों से कहा की आप सभी का योगदान भी बहुत सराहनीय रहा हैं। आप सभी को मेरी तरफ से धन्यवाद।
रांची शहर में जमीनी स्तर में विधी-व्यवस्था देखना मेरा कर्तव्य
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चन्दन कुमार सिन्हा ने कहा की बाइक पेट्रोलिंग करते हुए मैं पूजा पंडाल लगातार घूम रहा हूं, जमीनी स्तर पर क़ानून व्यवस्था देखना मेरा कर्तव्य हैं। सभी व्यवस्था एक दम सही पाई गई। इसके लिए पुरे पुलिस बल को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनायें और बधाई। सभी पुलिस बल को माँ दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन तक अपनी जिम्मेदारी निभानी हैं।
- bengali durga puja
- devi durga
- durga
- Durga Puja
- durga puja 2023
- durga puja 2023 date
- durga puja dance
- durga puja gaan
- durga puja in kolkata
- durga puja kolkata 2023
- durga puja rituals
- durga puja song
- durga puja song 2021
- durga puja song 2023
- durga puja songs
- durga puja special
- durga pujor gaan
- jago durga
- kalyani iti more durga puja 2023
- kolkata durga puja
- kolkata durga puja 2023
- kolkata durga puja pandal
- kolkata durga puja pandal 2023
- pujor gaan