आदिवासी बच्चे-बच्चियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें ,यही ध्येय :चमरा लिण्डा
- By rakesh --
- 14 May 2025 --
- comments are disable
कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने रांची के जिला स्कूल परिसर में संचालित आकांक्षा कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया।
=========================
इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग
आदिवासी बच्चे-बच्चियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें ,यही ध्येय
एसटी/एससी समाज के बच्चे- बच्चियों में प्रतिभा की कमी नहीं
जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह से कोचिंग की होगी शुरुआत
— श्री चमरा लिण्डा, कल्याण मंत्री
==================
कल्याण मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि कल्याण विभाग 10वीं एवं 12वीं पास मेधावी आदिवासी छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराएगा। उक्त बातें कल्याण मंत्री श्री चमरा लिण्डा बुधवार को रांची के जिला स्कूल परिसर में संचालित किए जा रहे आकांक्षा कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करने के उपरांत कही।
आदिवासी समाज के बच्चे- बच्चियों में है काफी प्रतिभा
मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि आदिवासी छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलने पर वे इंजीनियरिंग मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सरलता से सफल हो सकते हैं। विभाग इस निमित्त व्यापक तैयारी करेगा। उन्होंने कहा कि जब आदिवासी समाज के विद्यार्थी क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त करेंगे तभी हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आदिवासी समाज के बच्चे- बच्चियों में काफी प्रतिभा है, जरूरत है कि हम सभी लोग मिलकर उनकी प्रतिभा को तराशने का काम करें। हमारे एसटी/एससी समाज के विद्यार्थियों के अंदर असीम संभावनाएं दिखती हैं। कई क्षेत्रों में हमारे बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है।
जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह से निःशुल्क कोचिंग की होगी शुरुआत
श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि वर्तमान वर्ष से आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वैसे आदिवासी छात्र-छात्राएं जो मेधावी हैं, उनका चयन कर, उन्हें विशेष रूप से निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि आईसीएससी एवं सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट आ गए हैं। राज्य के जैक बोर्ड का रिजल्ट भी आने ही वाला है, इसके बाद बच्चों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों में से मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह से कोचिंग प्रारंभ हो जाए, इसकी तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।
आकांक्षा परिसर के भ्रमण मौके पर कल्याण विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा, रांची जिला के कल्याण प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री संजय कुमार भगत तथा आकांक्षा कार्यक्रम के प्रभारी संयोजक श्री वी०के० सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
- aadivasi
- aadivasi gana
- aadivasi gane
- aadivasi song
- aadiwasi
- aadiwasi dance
- aadiwasi naye gaane
- aadiwasi new song
- aadiwasi shots
- aadiwasi song
- aadiwasi songs
- aadiwasi status
- aadiwasi timli
- Adivasi
- adivasi dance
- adivasi gana
- adivasi new song
- adivasi new song 2024
- adivasi song
- adivasi timli song
- adivasi timli song 2025
- adiwasi dahali mandal
- new aadivasi gana
- new aadivasi song
- new aadiwasi song
- new adivasi song
- new adivasi song 2025