भारी बारिश के बाद धुर्वा एवं कांके डैम का जलस्तर खतरे के निशान के समीप !
- By rakesh --
- 20 Jun 2025 --
- comments are disable
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार धुर्वा और कांके डैम का निरीक्षण
अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची श्री राजेश्वरनाथ आलोक ने धुर्वा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार ने कांके डैम का किया निरीक्षण
दोनों डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
धुर्वा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 10.5 फीट एवं कांके डैम का जलस्तर 2 फीट नीचे
धुर्वा डैम का कोई भी फाटक नहीं खुला, कांके डैम का एक फाटक खोला गया
दोनों डैम के अन्य सुरक्षा मानकों का भी पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण, सभी दुरुस्त पाए गए
=======================
रांची जिला में भारी बारिश के बाद धुर्वा एवं कांके डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आज दिनांक 20.06.2025 को कांके एवं धुर्वा डैम का निरीक्षण पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची श्री राजेश्वरनाथ आलोक द्वारा धुर्वा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा कांके डैम का देर शाम निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोकल इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर मेंटेनेंस भी उपस्थित थे।
डैम का जलस्तर एवं सुरक्षा मानकों का निरीक्षण
पदाधिकारियों द्वारा दोनों डैम के जलस्तर, फाटक एवं अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धुर्वा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 10.5 फीट नीचे पाया गया, धुर्वा डैम की क्षमता 38 फीट है। लोकल इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर (मेंटेनेंस) द्वारा बताया गया कि खतरे के निशान से ज्यादा पानी होने पर धीरे-धीरे डैम का गेट खोलने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची श्री राजेश्वरनाथ आलोक द्वारा धुर्वा डैम के पांचों फाटक का भी निरीक्षण किया गया। जूनियर इंजीनियर द्वारा बताया गया कि 2 महीने पहले ही गेट की मरम्मत की गई है।
अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा कांके डैम का जलस्तर, फाटक एवं अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 2 फीट नीचे है, डैम का एक फाटक खोला गया है। संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में गेट को खोलने पर हूटर बजाया जाता है एवं निचले स्तर में रह रहे लोगों को भी इसकी जानकारी दी जाती है ताकि ससमय सुरक्षात्मक उपाय किए जा सके।
- camping heavy rain
- camping in heavy rain
- heavy rain
- heavy rain and thunder
- heavy rain and thunder sounds
- heavy rain and thunder sounds for sleeping
- heavy rain camping
- heavy rain sounds
- heavy rain walk
- rain
- rain asmr
- rain heavy
- rain sounds
- rain sounds for sleeping
- rain walk
- rain walk in village
- rain walking
- relaxing rain sounds
- thunderstorm rain
- very heavy rain
- walk in heavy rain
- walk in rain
- walking in heavy rain
- walking in rain