नेपाल में भूकंप के तेज झटके, यूपी-उत्तराखंड में भी हिली धरती

नेपाल में भूकंप के तेज झटके, यूपी-उत्तराखंड में भी हिली धरती,मोतिहारी, पूर्वी चंपारण सहित अन्य जिले भी दहशत में

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण से सटे भारत-नेपाल की सीमा के पश्चिमी नेपाल में शुक्रवार शाम तीन मिनट के अंतराल पर दो भूकंप दर्ज किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 5.2 तीव्रता का भूकंप रात 8:07 बजे जाजरकोट जिले में आया, जिसके तुरंत बाद रात 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया. दोनों भूकंपों का केंद्र पानीक क्षेत्र जाजरकोट में था, जो काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है.

नेपाल के साथ ही उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.जानकारी के मुताबिक लद्दाख, यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए. पिथौरागढ़ में रात 7.52 मिनट पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई.

वहीं, लद्दाख में रात 21:03 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र लद्दाख में था.

नेपाल में आयी भूकंप से मोतिहारी, पूर्वी चंपारण ही नहीं बल्कि अगल बगल के जिले वासी भी दहशत में है l