कुएं में गिरा जंगली हाथी, रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकाला गया
- By rakesh --
- 02 Apr 2026 --
- comments are disable
कुएं में गिरा जंगली हाथी, रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकाला गया
रांची : रांची जिले के बुंडू वन प्रक्षेत्र के तहत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी अचानक खुले कुएं में गिर गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बाद में रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।जेसीबी मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर भेज दिया गया। हाथी के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन दोनों ने राहत की सांस ली।
भोजन की तलाश में भटककर पहुंचा गांव
स्थानीय लोगों के मुताबिक हाथी जंगल से भटककर भोजन की तलाश में गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह एक खुले कुएं में जा गिरा। अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी दहशत में आ गए।
सूचना मिलते ही हरकत में आया वन विभाग
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। विभाग का कहना है कि हाथी फिलहाल सुरक्षित है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जेसीबी और रस्सियों से रेस्क्यू ऑपरेशन
हाथी को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन, मजबूत रस्सियों और अन्य जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। टीम इस बात का खास ध्यान रख रही है कि हाथी को किसी तरह का नुकसान न हो। कुएं के आसपास की मिट्टी काटकर एक रास्ता बनाने की भी योजना पर काम चल रहा है, ताकि हाथी खुद बाहर निकल सके।
ग्रामीणों ने रखा मुआवजे का मुद्दा
इस बीच ग्रामीणों ने कुएं को काटने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे कुएं को नुकसान नहीं होने देंगे। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी मुश्किल भी आ रही है।
भीड़ बनी चुनौती, प्रशासन ने की अपील
घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटने से स्थिति संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। वन विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दूरी बनाए रखें और रेस्क्यू कार्य में बाधा न डालें।
पूरे इलाके की निगाहें रेस्क्यू पर टिकीं
फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। हर कोई यही चाहता है कि हाथी को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
- elephant beats rhino
- elephant help
- elephant is the king
- elephantlife
- haathi ki aawaz
- haathi ki video
- haathi mera saathi full movie
- haathi mere saathi
- haathi mere saathi full movie
- haathi mere saathi hindi movie
- haathi mere saathi movie
- haathi raja kahan chale
- hathi
- hathi videos
- jungle battle
- jungle encounter
- jungle ka raja
- jungle pit
- jungle rescue
- kartoon kahani hindi
- lion vs hathi
- sher vs hathi